नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। नीट एमडीएस 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 14 मार्च से खुल गई है। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट 30 मार्च 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
NBEMS ने जारी की पूरी टाइमलाइन
देशभर के मेडिकल संस्थानों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) प्रोग्राम में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स को इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी और उसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। NBEMS ने एग्जाम प्रोसेस की पूरी टाइमलाइन भी पब्लिश की है, जिससे कैंडिडेट को आने वाले महीनों के लिए एक साफ रोडमैप मिल गया है। इस टाइमलाइन में एग्जाम की डेट भी रिलीज कर दी गई है।
NEET MDS 2026 की पूरी टाइमलाइन
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 13 मार्च 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 14 मार्च, 2026 (दोपहर 3:00 बजे से)
अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 30 मार्च, 2026 (रात 11:55 बजे तक)
NEET MDS 2026 परीक्षा: 2 मई, 2026
रिजल्ट की घोषणा: 2 जून, 2026 तक (परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड)
NEET MDS 2026: कैसे करें अप्लाई?
नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर NEET MDS पर क्लिक करें।
अब Application Link पर क्लिक करें।
अब Log in करने के लिए Already Registered? To Login पर क्लिक करें।
अब USER ID और PASSWORD की सहायता से लॉग इन करें।
अब एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा उसे ध्यानपूर्वक भरें।
आवेदन प्रक्रिया के दौरान मांगी गई डिटेल्स डालें, जैसे पर्सनल डिटेल्स, एकेडमिक डिटेल्स और इंटर्नशिप डिटेल्स।
मांगी गई डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, जैसे फोटो, सिग्नेचर और ID प्रूफ।
मौजूद अलग-अलग ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके एप्लीकेशन फीस भरें।
एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
रजिस्ट्रेशन के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के दौरान उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे के निशान, बीडीएस पासिंग सर्टिफिकेट या प्रोविजनल डिग्री, इंटर्नशिप पूरा होने का सर्टिफिकेट (31 जुलाई, 2026 तक), डेंटल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और एक वैध आईडी प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपियों की जरूरत होगी।
