नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 17 और 18 अप्रैल को आयोजित होने वाले नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल होने वाले हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet/ से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

सिटी स्लिप 9 अप्रैल को हुई थी जारी

एनसीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट इस एडमिट कार्ड के जरिए अपने एग्जाम सेंटर की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। एनटीए ने 9 अप्रैल 2026 को इस एग्जाम की सिटी स्लिप जारी की थी जिसके जरिए उम्मीदवारों को अपने उस शहर के बारे में जानकारी मिल गई थी जहां उन्हें अब सेंटर मिला है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह सेंटर पर एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।

CBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर दिया अपडेट, बिना APAAR ID वाले स्टूडेंट्स फटाफट कर लें ये काम

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

NCET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet/ पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में Admit Card for NCET – 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब फिर से Admit Card for NCET – 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज ओपन होगा यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

अब अएडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

NCET 2026 timeline

इवेंटडेट
NCET 2026 के एप्लीकेशन प्रोसेस की शुरुआत12 फरवरी 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि10 मार्च 2026
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी09 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी तिथि13 अप्रैल 2026
NCET परीक्षा तिथि17 व 18 अप्रैल 2026

एडमिट कार्ड में मिलेगी यह जानकारी

कैंडिडेट का नाम
रोल नंबर
एप्लिकेशन नंबर
एग्जाम की तारीख और शिफ्ट
रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का टाइम
एग्जाम सेंटर का नाम और पता
सब्जेक्ट / कोर्स जिसके लिए अप्लाई किया गया है
कैंडिडेट का फोटो और सिग्नेचर
एग्जाम के दिन के लिए इंस्ट्रक्शन।