National Teachers Awards 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से नेशनल टीचर्स अवार्ड्स 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन और नॉमिनेशन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट nationalawardstoteachers.education.gov.in पर अपने आवेदन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन सबमिट होने के बाद स्कूली शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का चयन करके उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय हर साल नेशनल टीचर्स अवार्ड्स के लिए उम्मीदवारों का चयन करता है। यह पुरस्कार उन सम्मानित शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने और स्टूडेंट्स के ओवरऑल विकास में शानदार योगदान दिया है। मंत्रालय की ओर से इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पात्रता निर्धारित है। आवेदन का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया इस तरह हैं:
— आवेदन करने वाले शिक्षक सेंट्रल गवर्नमेंट, स्टेट गवर्नमेंट, केंद्र शासित प्रदेश के साथ स्थानीय बॉडीज द्वारा चलाए जाने वाले स्कूलों और मान्यता प्राप्त बोर्ड से जुड़े एडेड और प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत होने चाहिए।
महाराष्ट्र राज्य सेवा मुख्य परीक्षा से हटा ऑप्शनल सब्जेक्ट, जानें नया एग्जाम पैटर्न
— केंद्रीय विद्यालय (KVs), जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVs), सैनिक स्कूल, जो मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (MoD) चलाते हैं, स्कूल जो एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (AEES) चलाते हैं और एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS), जो मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स चलाता है।
— यह स्कूल CBSE या CISCE बोर्ड से जुड़े होने चाहिए।
— रेगुलर टीचर और स्कूल हेड जिन्होंने टीचिंग करियर में 10 साल की सेवा दे दी हो वह आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे कैंडिडेट जो आवेदन नहीं कर सकते
एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेटर, एजुकेशन इंस्पेक्टर और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के स्टाफ इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसके अलावा वह टीचर या हेडमास्टर अप्लाई नहीं कर सकते जो ट्यूशन पड़ाते हैं। इसके अलावा संविदा पर काम करने वाले शिक्षक इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं कर सकते। साथ ही जो शिक्षक रिटायर हो चुके हैं वह भी इस अवॉर्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन इवैल्यूएशन मैट्रिक्स का इस्तेमाल करके किया जाएगा। इसमें इवैल्यूएशन के लिए दो तरह के क्राइटेरिया होते हैं। पहला ऑब्जेक्शन क्राइटेरिया, इसके टीचर्स को हर ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया के हिसाब से मार्क्स दिए जाएंगे। इन क्राइटेरिया को 100 में से 10 का वेटेज दिया जाता है।
वही दूसरे क्राइटेरिया के हिसाब से परफॉर्मेंस से तय होता है कि टीचर्स का चयन कैसा होगा? इसके तहत टीचर्स को लर्निंग आउटकम को बेहतर बनाने के लिए शानदार पहल, किए गए नए एक्सपेरिमेंट, एक्स्ट्रा और को-करिकुलर एक्टिविटीज़ का ऑर्गनाइजेशन, टीचिंग लर्निंग मटीरियल का इस्तेमाल, सोशल मोबिलिटी, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग पक्का करना, स्टूडेंट्स को फिजिकल एजुकेशन पक्का करने के अनोखे तरीके वगैरह के लिए परफॉर्मेंस के आधार पर क्राइटेरिया पर मार्क्स दिए जाएंगे। इन क्राइटेरिया को 100 में से 90 का वेटेज दिया जाता है।
नेशनल लेवल की इंडिपेंडेंट जूरी अपनी सिफारिशें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपेगी। आखिरी चयन शिक्षा मंत्री की और से ही किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय से अवॉर्ड पाने वाले उम्मीदवारों का TA/DA का खर्च मंत्रालय उठाएगा, जिसका हक सेंट्रल गवर्नमेंट में एंट्री लेवल पर ग्रुप A ऑफिसर के बराबर होगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
| तिथि | कार्यक्रम / प्रक्रिया |
| 15 जून – 10 जुलाई 2026 | शिक्षकों से ऑनलाइन स्व-नामांकन (Self-Nomination) आमंत्रित करने हेतु वेब पोर्टल खुला रहेगा। |
| 11 जुलाई – 13 जुलाई 2026 | शिक्षकों द्वारा स्व-नामांकन का अंतिम ऑनलाइन सबमिशन। |
| जुलाई 2026 (मध्य) | स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी (Independent National Jury) का गठन। |
| 14 जुलाई – 21 जुलाई 2026 | जिला/क्षेत्रीय चयन समितियों द्वारा आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग। |
| 22 जुलाई – 29 जुलाई 2026 | राज्य/संगठन चयन समितियों द्वारा शॉर्टलिस्टिंग। |
| 30 जुलाई – 31 जुलाई 2026 | शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जूरी के साथ इंटरैक्शन की सूचना। |
| 3 अगस्त – 7 अगस्त 2026 | स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी द्वारा चयन प्रक्रिया। |
| 8 अगस्त 2026 | जूरी द्वारा अंतिम अनुशंसाओं (Recommendations) को अंतिम रूप देना। |
| 10 अगस्त – 20 अगस्त 2026 | शिक्षा मंत्री की स्वीकृति के बाद चयनित पुरस्कार विजेताओं को सूचना भेजी जाएगी। |
| 4 सितंबर – 5 सितंबर 2026 | रिहर्सल एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन। |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह निर्धारित समयसीमा के अंदर पोर्टल के जरिए अपना सेल्फ-नॉमिनेशन ऑनलाइन सबमिट कर लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यान से भरें और फाइनल सबमिशन से पहले यह पक्का कर लें कि उनके एप्लीकेशन पूरे हैं।
अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल nationalawardstoteachers.education.gov.in पर खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद जो क्रेडेंशियल मिलेंगे उनकी सहायता से Log in करना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।
