महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में इन दिनों सूखे की मार झेल रहा है। ऐसे में वहां के लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे। ऐसे में नांदेड़ जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है कि अब होनहार गरीब छात्रों को नीट और जेईई की तैयारी फ्री में कराए जाएँगे।

प्रशासन के मुताबिक, यह सुविधा जिले के ग्रामीण और आर्थिक कमजोर परिवारों से आने वाले 200 होनहार छात्रों को नीट और जेईई और सीईटी जैसे नेशनल लेवल की एंट्रेस परीक्षाओं के लिए फ्री में कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन का क्या है उद्देश्य?

इसका उद्देश्य है कि सूखे की मार से आर्थिक तंगी झेल रहे ग्रामीण प्रतिभावान बच्चों का सपना न टूटे। इस योजना के लिए प्रशासन ने चयन प्रक्रिया भी तय की है। साथ ही पात्रता की भी जानकारी दी है।

प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पात्र और इच्छुक छात्रों व उनके अभिभावकों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

क्या होनी चाहिए पात्रता?

प्रशासन के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों के जिला परिषद हाई स्कूलों और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकती है।

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

प्रशासन के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले योग्य और होनहार छात्रों का चयन करने के लिए वह (प्रशासन) दिसंबर माह में विशेष प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।

कितने छात्रों का होगा चयन?

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी इस योजना के जरिए टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुल 200 छात्र-छात्राओं को फ्री कोचिंग सुविधा के लिए पात्र माना जाएगा।

चयनित छात्रों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले के लिए कोचिंग और स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में परीक्षाओं के पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट की बारीकियां भी बताई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: जिनकी अंडर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री अधूरी है, ऐसे छात्रों को इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने दिया आखिरी मौका

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) ने उन छात्रों के लिए एक आखिरी मौका दिया है जो तय समय में अपनी अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट डिग्री पूरी नहीं कर पाए। यूनिवर्सिटी के मुताबिक पात्र छात्रों को ऑर्डिनेंस 10, 11 और 25 के तहत पेंडिंग एग्जाम में दोबारा बैठने की इजाज़त दी जाएगी। एडिशनल फाइनल अपॉर्चुनिटी एग्जाम ऑफलाइन मोड से होंगे। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर तय की गई है। छात्रों को उन पेपर्स की लिस्ट जमा करके एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा जिनमें वे शामिल होना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें