नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने कक्षा 10वीं (HSLC) और 12वीं (HSSLC) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल दोनों कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कक्षा 10वीं में कुल पास प्रतिशत 72.07% रहा, जबकि कक्षा 12वीं में 85.46% छात्र सफल हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
HSLC Result 2026: 10वीं में इतना रहा रिजल्ट
इस वर्ष HSLC परीक्षा में कुल 22,765 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 16,406 छात्र पास हुए।
कुल पास प्रतिशत: 72.07%
टॉपर: अमन कुमार
अंक: 590 (98.33%)
पुरस्कार: NBSE Topper Award और Governor’s Gold Medal
टॉप 3 छात्र
अमन कुमार – 98.33%
सुधांशु कुमार – 98.00%
श्रेया सिंह और बेंचुमो टुंगो – 97.67%
HSSLC Result 2026: 12वीं में बढ़ा रिजल्ट
इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.46% रहा, जो पिछले साल (82.44%) से 3.02% ज्यादा है।
स्ट्रीम वाइज रिजल्ट
Arts Stream
उपस्थित छात्र: 11,594
पास: 9,945
पास प्रतिशत: 85.78%
टॉपर: केलेनो थोरी – 96.80%
Science Stream
उपस्थित छात्र: 2,749
पास: 2,355
पास प्रतिशत: 85.67%
टॉपर: मेंगुहांकुम चांग – 95.60%
Commerce Stream
उपस्थित छात्र: 1,125
पास: 919
पास प्रतिशत: 81.69%
टॉपर: श्रेया देबनाथ – 96%
मार्कशीट कब मिलेगी?
NBSE के अनुसार, HSLC और HSSLC की मार्कशीट संबंधित स्कूलों में 1 मई से 5 मई 2026 के बीच वितरित की जाएंगी।
रीचेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा
री-स्क्रूटनी के लिए आवेदन: रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर
कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा: जून 2026
आवेदन की तारीख: 11 मई से 16 मई 2026
Nagaland Board 10th, 12th Result 2026 Direct Link
