NABARD Grade A Mains Result 2026: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने ग्रेड A भर्ती परीक्षा 2026 के तहत आयोजित फेज 2 (मेन्स) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर देख सकते हैं। नाबार्ड ने इस चरण पर अलग से स्कोरकार्ड जारी नहीं किया गया है।

PDF फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट

रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवारों को PDF डाउनलोड कर उसमें अपना रोल नंबर सर्च करना होगा। यदि इस पीडीएफ में रोल नंबर है तो अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हैं।

NABARD Grade A Mains Result 2026 ऐसे करें चेक और डाउनलोड

स्टेप 1. NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब “Grade A Mains Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।

स्टेप 5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।

क्या है रिजल्ट के बाद अगला चरण

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब साइकोमेट्रिक टेस्ट और उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, जिसमें उम्मीदवार के व्यवहार और व्यक्तित्व से जुड़े गुणों का आकलन किया जाएगा। इंटरव्यू के अंक अंतिम मेरिट सूची में जोड़े जाएंगे।

अंतिम चयन सूची मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

NABARD Grade A Mains Result 2026 PDF Direct Link