Shloka Mehta Ambani Education: भारत के अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी परिवार से जुड़ने के बाद हमेशा चर्चा में रहती हैं। आकाश और श्लोका 9 मार्च 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की दोस्ती स्कूल के दिनों से ही थी और दोनों ने ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। श्लोका सोशल मीडिया पर भी काफी फॉलो की जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अंबानी बहूरानी कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
अंबानी खानदान की बहू श्लोका, हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। उनके पिता दुनिया की नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं।
एजुकेशन की बात करें तो 2009 में श्लोका मेहता ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोऩॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। वह बिजनेस के साथ सोशल वर्क से भी जुड़ी रहती हैं। बिजनेस कंपनी शुरू करने से लेकर श्लोका ने समाजसेवा में सक्रिय हैं।
जानिए कहां से और कितनी की है मुकेश अंबानी के दोनो बेटों ने पढ़ाई
आपको शायद ही पता को कि, श्लोका ने कनेक्ट फॉर नाम की एक कंपनी लॉन्च की थी। इस कंपनी के जरिये वह देशभर में एनजीओ को सहयोग करती है। एनजीओ की मदद से जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराया जाता है।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी श्लोका की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। लोग उनके सिंपल लुक और सादगी से काफी पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह तक जाता है कि श्लोका बेहद मासूम दिल की इंसान हैं जो लोगों की मदद करने हमेशा आगे रहती हैं। लंदन स्कूल पढ़ी-लिखी श्लोका काफी मिलनसार भी हैं। Finapp एक रिपोर्ट के मुताबिक श्लोका मेहता की नेट वर्थ 18 मिलियन है। यानि वह करीब 120 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।