महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। आयोग ने घोषणा की है कि वर्ष 2027 से आयोजित होने वाली महाराष्ट्र राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को अब वैकल्पिक विषय (Optional Subject) का चयन नहीं करना होगा। इसके स्थान पर सभी उम्मीदवारों के लिए समान और अनिवार्य प्रश्नपत्रों की व्यवस्था लागू की जाएगी।

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 25 जून को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह बदलाव केवल महाराष्ट्र राज्य सेवा (राजपत्रित समूह-A और समूह-B) मुख्य परीक्षा पर लागू होगा।

MPSC ने क्यों हटाया ऑप्शनल सब्जेक्ट?

आयोग ने अपने फैसले के पीछे अन्य राज्यों की परीक्षा प्रणाली का हवाला दिया है। एमपीएससी के अनुसार, कई राज्यों के लोक सेवा आयोग पहले ही मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषयों को समाप्त कर चुके हैं और एक समान एवं मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली अपना चुके हैं।

इन राज्यों में तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं। आयोग का मानना है कि वैकल्पिक विषय हटाने से सभी अभ्यर्थियों का मूल्यांकन एक समान आधार पर किया जा सकेगा और परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तथा निष्पक्ष बनेगी।

MPSC State Services Main Exam 2027: नया परीक्षा पैटर्न क्या होगा?

वर्ष 2027 से लागू होने वाले नए पैटर्न के तहत अभ्यर्थियों को कुल सात अनिवार्य प्रश्नपत्र देने होंगे, जो इस प्रकार हैं।

भाषा विषय:

मराठी भाषा का प्रश्नपत्र

अंग्रेजी भाषा का प्रश्नपत्र

निबंध पत्र

मराठी या अंग्रेजी में एक निबंध पत्र

सामान्य अध्ययन

सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र

एमपीएससी ने स्पष्ट किया है कि मराठी और अंग्रेजी भाषा के प्रश्नपत्र केवल क्वालिफाइंग होंगे। इन दोनों पेपरों में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

MPSC Main Exam 2027: कुल अंक कितने होंगे?

नए पैटर्न के अनुसार परीक्षा के चरण और अंक योजना इस प्रकार है।

आयोग ने कहा है कि संशोधित परीक्षा योजना और विस्तृत सिलेबस की जानकारी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

किन परीक्षाओं में नहीं होगा कोई बदलाव?

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने साफ किया है कि यह बदलाव केवल राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए है। जिन निम्न परीक्षाओं के मौजूदा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है, उनकी जानकारी इस प्रकार है।

महाराष्ट्र फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा (इसमें ऑप्शनल विषय जारी रहेगा)

महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेज

महाराष्ट्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सर्विसेज

महाराष्ट्र एग्रीकल्चर सर्विसेज

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज

महाराष्ट्र वेटरिनरी सर्विसेज

इंस्पेक्टर ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी मुख्य परीक्षा