मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सबेदार (स्टेनोग्राफर) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में शामिल है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
MPESB Subedar & ASI Final Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “MP Subedar (Stenographer) & ASI Final Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
स्टेप 4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी जानकारी
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
चयनित उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा?
फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को अब अगले चरणों में भाग लेना होगा, जिनमें शामिल हैं दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल फिटनेस टेस्ट शामिल हैं।
अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज सत्यापन की तिथि, रिपोर्टिंग समय और मेडिकल परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
