MPESB MP Police Constable Final Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

7,500 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य भर में कुल 7,500 पुलिस कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट सभी चयन चरणों के पूरा होने के बाद तैयार की गई है। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।

6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए शामिल

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के पहले चरण का आयोजन अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में 6 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से लगभग 59,438 उम्मीदवार अगले चरणों (PET और PST) के लिए क्वालिफाई हुए थे।

मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड जारी

बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को अब यूनिट अलॉटमेंट के आधार पर आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

ऐसे करें MP Police Constable Result 2026 चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “MP Police Constable Final Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

MP Police Constable Final Result 2026 Direct Link