मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज यानी 15 अप्रैल 2026 को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। रिजल्ट सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी किया गया है। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और result.mponline.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education और education.indianexpress.com पर जाकर भी चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
कब हुई थीं एमपी बोर्ड परीक्षाएं?
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चलीं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई थीं।
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
पिछले वर्ष कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 74.48% रहा था, जिसमें प्रियाल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक लाकर टॉप किया था। वहीं, 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% रहा था और प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। छात्राओं का पास प्रतिशत 79.27% जबकि छात्रों का 73.21% रहा था।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षा किसके लिए
MP बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित करेगा जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं। इससे छात्रों को उसी वर्ष पास होने का एक और मौका मिलेगा।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट
DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल/आधार का इस्तेमाल करके साइन इन करें
डॉक्यूमेंट सेक्शन में ‘MPBSE’ खोजें
अपनी क्लास और एकेडमिक ईयर चुनें
अपनी मार्कशीट PDF फ़ॉर्मेट में डाउनलोड करें
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: रिचेकिंग का विकल्प
जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद शुरू होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: कब हुई थी परीक्षाएं
इस साल MP बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 7 मार्च तक चली। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुईं।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: परीक्षा और पासिंग मार्क्स
एमपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें दूसरी परीक्षा (सेकेंड चांस) का अवसर दिया जाएगा।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: SMS से चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट
जिन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कमज़ोर है, वहाँ के छात्रों के लिए SMS-आधारित रिज़ल्ट सुविधा सबसे भरोसेमंद विकल्प है। MPBSE10 [रोल नंबर] टाइप करके 56263 पर भेजें (कक्षा 10 के लिए) या MPBSE12 [रोल नंबर] टाइप करके 56263 पर भेजें (कक्षा 12 के लिए)।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: क्या रहा पास प्रतिशत
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत इस वर्ष 73.42% दर्ज किया गया है।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत इस वर्ष 76.01 दर्ज किया गया है।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: कौन है टॉपर
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 499 अंकों के साथ दसवीं कक्षा में टॉप किया है।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के प्लेटफॉर्म
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को डिजिलॉकर, वेबसाइट, ऐप और एसएमएस के जरिए देखने का डायरेक्ट लिंक यहां है।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: स्लो हो सकती है वेबसाइट
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या जरूरी होगी।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: शुरू हो रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस
कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने में देर हो रही है, जिसके चलते छात्रों के रिजल्ट का इंतजार और बढ़ गया है।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का तरीका
ऐसे चेक करें MP Board 12th Result 2026
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. सामने दिख रहे “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर और आवेदन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: शुरू हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने का लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आधिकारिक निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है, जिसकी पूरी अपडेट यहां मिलेगी।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: वैकल्पिक वेबसाइट का प्रयोग करें
रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में छात्र कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें या वैकल्पिक वेबसाइट का उपयोग करें।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: सावधानी से दर्ज करें डिटेल
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करते समय सही रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें। गलत जानकारी डालने पर रिजल्ट नहीं खुलेगा।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: पिछले साल क्या रहा रिजल्ट
पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 74.48% रहा था। इस बार छात्रों को उम्मीद है कि रिजल्ट बेहतर रहेगा। टॉपर्स की सूची भी रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षा किसके लिए
MP बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित करेगा जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं। इससे छात्रों को उसी वर्ष पास होने का एक और मौका मिलेगा।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: रिचेकिंग का विकल्प
जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद शुरू होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: पास होने के लिए न्यूनतम अंक
MPBSE के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि किसी छात्र के अंक इससे कम आते हैं, तो वह फेल माना जाएगा और उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: कौन जारी करेगा रिजल्ट
रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कूल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अंकतालिका डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट भी मान्य होगी।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: स्लो हो सकती है वेबसाइट
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या जरूरी होगी।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: कहां जारी होगा रिजल्ट
छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: कौन जारी करेगा एमपी बोर्ड रिजल्ट
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने आधिकारिक निवास पर सुबह 11 बजे जारी करेंगे, जिसके बाद रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
mpbse.nic.in, MP Board Result 2026 LIVE: थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।