scorecardresearch

MP School RTE Admission 2022: एमपी में आरटीई ऑनलाइन लॉटरी का रिजल्ट जारी, rteportal.mp.gov.in पर करें चेक

MP School RTE Admission 2022: सरकार का मकसद आरटीई लॉटरी के माध्यम से कमजोर वर्ग के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना है।

MP RTE Result 2022, RTE MP School List
1,71,000 छात्रों को ही आरटीई लॉटरी के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

MP School RTE Admission 2022: शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश ने निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आरटीई लॉटरी का परिणाम जारी कर दिया है। 14 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे राज्य शिक्षा केंद्र में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। एमपी आरटीई लॉटरी के लिए पंजीकृत लगभग 2 लाख छात्रों ने अप्लाई किया ता, जिसमें से केवल 1,71,000 छात्रों को ही आरटीई लॉटरी के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

एमपी आरटीई लॉटरी का पीडीएफ आधिकारिक वेब पोर्टल rteportal.mp.gov.in पर उपलब्ध है। सरकारी और निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए जिन अबिबावकों ने आरटीई 2022 के लिए आवेदन किया था, वे इस वेब पेज के माध्यम से आरटीई लॉटरी परिणाम 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।

हाल ही में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मप्र की राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में जरूरतमंद छात्रों को निजी और सरकारी स्कूलों में प्रवेश देने के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकालने का फैसला किया ता। आरटीई लॉटरी के माध्यम से सरकार समाज के कमजोर वर्ग के छात्रों को मुफ्त शिक्षा और वित्तीय सहायता प्रदान करना चाहती है।

बता दें कि ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया के बाद स्कूल अलॉटमेंट के लिए छात्रों के अभिबावकों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा। इसके बाद छात्रों को 23 जुलाई तक अपने मनपसंद स्कूल में एडमिशन लेना होगा। माता-पिता को स्कूल जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा। सभी छात्र आरटीई एमपी लॉटरी परिणाम 2022 के माध्यम से अपने पसंदीदा और चयनित स्कूलों में मुफ्त प्रवेश ले सकते हैं।

लॉटरी परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rteportal.mp.gov.in पर जाएं।
एमपी स्टेट राइट टू एजुकेशन पोर्टल का होम पेज खोलें।
ऑनलाइन लॉटरी अनुभाग पर जाएं।
आरटीई लॉटरी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम खोजें।

पढें एजुकेशन (Education News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 14-07-2022 at 16:08 IST
अपडेट