मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) रिक्रूटमेंट 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए मध्य प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट ने स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह ऑफिशियल पोर्टल iforms.mponline.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को इस पोर्टल पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।
लिखित परीक्षा की जगह होगा स्किल टेस्ट
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए पुलिस विभाग में कुल 679 रिक्त पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। इस प्रोसेस के दौरान अप्लाई करने वाले उम्मीदवार अब इस भर्ती के पहले चरण में शामिल होंगे। कांस्टेबल (बैंड) पोस्ट पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और फिजिकल स्टैंडर्ड असेसमेंट के आधार पर किया जाएगा।
लेफ्टिनेंट कर्नल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख, जानें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन और मिलिट्री करियर
क्या सितंबर तक चलेंगे स्किल टेस्ट?
उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड में स्किल टेस्ट की डेट और एग्जाम सेंटर की डिटेल दी गई होगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग टाइम और कैंडिडेट्स के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए गए होंगे। उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ टेस्ट सेंटर पर ले जाना होगा। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना कैंडिडेट्स को एग्जाम प्रोसेस में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हॉल टिकट 10 सितंबर, 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इसका मतलब है कि इस भर्ती का स्किल टेस्ट सितंबर तक चलेगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक- https://iforms.mponline.gov.in/Profile/Login?ReturnUrl=%2fForm%2fGetAdmitCard%3fE%3d267&E=267
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iforms.mponline.gov.in पर विजिट करें।
अब All Notifications सेक्शन में जाकर मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैण्ड) भर्ती वर्ष – 2026 – ExamID: 267 के नीचे दिए Admit Card के सामने बने Eye के साइन पर क्लिक करें।
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का Log in पेज ओपन होगा यहां पर अपने यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें।
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ओपन हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
