MP PNST Answer Key 2026 Out: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पीएनएसटी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दी है। अब आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने दर्ज किए गए उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंक का अनुमान लगा सकेंगे साथ ही यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय के भीतर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकेंगे।

प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 का आयोजन 10 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। प्रोविजनल आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे परीक्षा के दौरान दिए गए प्रत्येक उत्तर का मिलान कर सकेंगे।

MP PNST Answer Key 2026: ऐसे करें डाउनलोड

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर Model Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. MP PNST Answer Key 2026 के लिंक को चुनें।

स्टेप 4. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।

स्टेप 5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।

स्टेप 7. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

एमपीईएसबी प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोलेगा। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। हालांकि, बोर्ड केवल उन्हीं आपत्तियों पर विचार करेगा जिनके साथ वैध दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत किए जाएंगे।

आंसर-की के बाद क्या होगा?

आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद एमपीईएसबी फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एमपी पीएनएसटी रिजल्ट 2026 तैयार किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मेरिट, आरक्षण नियमों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

MP PNST Result 2026 कब आएगा?

फिलहाल MPESB ने रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी, उसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और फिर फाइनल आंसर-की के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Direct link to download the MP PNST Answer Key 2026