MP Board 5th 8th Re Exam Result 2026 Date OUT: मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा (RE Exam) का परिणाम 07 जुलाई 2026, मंगलवार को जारी किया जाएगा। राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने 16 से 23 जून 2026 के बीच आयोजित हुई इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।
BBOSE Exam Date 2026: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी
2.5 लाख के करीब बच्चों को रिजल्ट का इतंजार
बता दें कि 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा में 2.50 लाख के करीब बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के री एग्जाम में 1.17 लाख बच्चे बैठे थे जबकि कक्षा 8वीं के री एग्जाम में 1.32 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। परीक्षा 16 से 23 जून के बीच हुई थी। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाये गए थे। 17 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने आंसर शीट चेक की थी।
25 मार्च को जारी हुआ था मुख्य परीक्षा परिणाम
बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का मुख्य परीक्षा का परिणाम 25 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे जारी हुआ था। आमतौर पर हर साल यह रिजल्ट अप्रैल में जारी होता था, लेकिन इस बार इस रिजल्ट को मार्च में ही जारी कर दिया गया था। मुख्य परीक्षा परिणाम में जिन छात्रों को एक या दो विषयों में कम अंक मिले थे या जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थे उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा (Supplementary Exam) का विकल्प दिया गया था। यह परीक्षा छात्रों को एक और मौका देती है जिससे वे अपने अंक सुधार सकें।
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं में कुल 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे जबकि कक्षा 5वीं में इस साल 95.14 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे।
