MP Board Class 10th 12th Result 2026 Date: हिंदी भाषी राज्यों में बिहार और राजस्थान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। अब जिन राज्यों में बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार है उनमें यूपी, एमपी, हरियाणा और पंजाब प्रमुख हैं। इन राज्यों में बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट अप्रैल में ही जारी किया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी इस बार अप्रैल में ही जारी होने की पूरी संभावना है। इस बीच मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
रिजल्ट कब जारी होने की है संभावना?
एमपी बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 मार्च, 2026 को जारी कर दिए गए थे। अब 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड ने अभी रिजल्ट जारी किए जाने की कोई ऑफिशियल डेट तो रिलीज नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 15 अप्रैल के बाद कभी भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट पर तेजी से काम चल रहा है।
UP Board Result 2026 LIVE Updates
एमपी बोर्ड भी दो बार आयोजित करेगा परीक्षाएं
आमतौर पर यह रिजल्ट मई में जारी होता है, लेकिन इस बार एमपी बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने का फैसला किया है। दूसरे चरण की परीक्षा मई में होंगी। टाइमटेबल के अनुसार, क्लास 10वीं की दूसरी परीक्षाएं 7 मई से 19 मई, 2026 के बीच होंगी। वहीं, क्लास 12 (हायर सेकेंडरी) की दूसरी परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी और 25 मई, 2026 को खत्म होंगी।
इस साल 16 लाख के करीब बच्चों ने दी है बोर्ड परीक्षा
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थीं। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से लेकर 6 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं में इस साल 16 लाख से अधिक बच्चों के शामिल होने का अनुमान है।
लास्ट ईयर कब आया था रिजल्ट?
पिछले साल यानी 2025 में MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था। लास्ट ईयर MP बोर्ड क्लास 10वीं के एग्जाम में 9.36 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जबकि MP बोर्ड 12वीं के एग्जाम में 6.9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं पिछले साल क्लास 10वीं में कुल पास परसेंटेज 76.22% रहा। वहीं, क्लास 12वीं के स्टूडेंट्स का पास रेट 74.48% रहा।
MP Board Result 2026: कहां और कैसे करें चेक?
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1- स्टूडेंट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होम पेज पर Exam Results पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब 10वीं/12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब अपने क्रेडेंशियल जैसे- रोल नंबर का इस्तेमाल करें और Submit करें।
स्टेप 5- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
