MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Date Time: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे। एमपी बोर्ड सरकारी रिजल्ट का ऐलान मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।
एमपी बोर्ड परिणाम 2026: कहां चेक करें, ये रहा Direct Link
छात्र अपने परिणाम निम्नलिखित वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे:
mpbse.mponline.gov.in
digilocker.gov.in
education.indianexpress.com
jansatta.com/education
मोबाइल ऐप से भी मिलेगा एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026
बोर्ड ने बताया कि छात्र DigiLocker और MPBSE मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद नीचे बताई गई प्रक्रिया के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐप पर ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026
स्टेप 1. आधिकारिक ऐप पर जाएं।
स्टेप 2. “Know Your Result” विकल्प चुनें।
स्टेप 3. रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
MP Board Passing Marks Criteria 2026
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की जरूरी जानकारी
छात्रों को सलाह दी जाती है कि, वे रिजल्ट चेक करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी, जबकि मूल अंकसूची बाद में स्कूलों से प्राप्त होगी।
एमपी बोर्ड परिणाम 2025: वेबसाइट पर कैसे करें चेक
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं
चरण 2: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025/एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा और उम्मीदवारों को रोल कोड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और एमपी बोर्ड परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा
नोट: एमपी बोर्ड परिणाम 2025 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
Digilocker पर कैसे चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
स्टेप 3. एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
SMS से कैसे चेक करें MPBSE एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट?
एसएमएस से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज ऐप को खोलें और MPBSE10/12 और इसे 56263 पर भेज दें। रिजल्ट जारी होने के बाद उसी नंबर पर रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
