मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने फरवरी-मार्च में आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद ये छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। इस रिजल्ट की जारी होने से पहले एमपी बोर्ड ने इस साल होने वाली सेकंड बोर्ड परीक्षा को लेकर डिटेल्ट गाइडलाइंस जारी की है।
Madhya Pradesh class 10th, 12th Result Direct link
कब से कब तक चलेंगी दूसरी बोर्ड परीक्षा?
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। यह एग्जाम 7 मई से शुरू होंगे। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी क्लास की दूसरी बोर्ड परीक्षा 25 मई को समाप्त होंगी। इस दौरान 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 7 मई से लेकर 19 मई तक चलेंगी जबकि 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 7 मई से 25 मई तक चलेंगी। यह परीक्षाएं राज्य भर में तय सेंटर्स पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगी।
MP Board Result 2026: कल जारी होगा एमपी बोर्ड रिजल्ट, टॉपर्स को कैश प्राइज और लैपटॉप देगी सरकार
करीब 7 दिन मिलेंगे आवेदन करने के लिए
एमपी बोर्ड की दूसरी बोर्ड परीक्षा से स्टूडेंट्स या तो फेल हुए सब्जेक्ट्स क्लियर कर पाएंगे या अपने स्कोर में सुधार कर पाएंगे। इन परीक्षाओं के लिए अलग से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रोसेस मेन रिजल्ट जारी होने के साथ ही शुरू हो जाएगा और माना जा रहा है कि करीब 7 दिन के लिए यह आवेदन प्रक्रिया चलेगी। रिजल्ट की घोषणा के बाद एलिजिबल स्टूडेंट्स कुछ समय के अंदर दूसरी परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
MP Board Second Examination 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
| परीक्षा | तिथियां |
|---|---|
| कक्षा 10 (हाई स्कूल) | 07 मई – 19 मई 2026 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) |
| कक्षा 12 (हायर सेकेंडरी) | 07 मई – 25 मई 2026 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) |
| आवेदन विंडो | परिणाम घोषित होने के 7 दिनों के भीतर |
रिजल्ट के बाद शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
एमपी बोर्ड दूसरी बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट्स शामिल होना चाहेंगे वह रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होने वाले एप्लीकेशन फॉर्म को भर दें। MPBSE मेन एग्जाम के रिज़ल्ट घोषित होने के तुरंत बाद एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा और सात दिनों तक खुला रहेगा। कैंडिडेट्स को अपना रोल नंबर, सब्जेक्ट की डिटेल्स और मेन एग्जाम के रिज़ल्ट के साथ तय फीस देनी होगी, जो कियोस्क पर कैश में देनी होगी।
बोर्ड की गाइडलाइन में क्या कहा गया है?
गाइडलाइंस के मुताबिक, स्टूडेंट्स को वे सब्जेक्ट चुनने होंगे जिनमें वे फेल हुए हैं। हालांकि, जो पास हो गए हैं लेकिन अपने मार्क्स सुधारना चाहते हैं, वे फॉर्म भरते समय ऑप्शनली उन सब्जेक्ट्स को चुन सकते हैं। इस फ्लेक्सिबिलिटी का मकसद स्टूडेंट्स को पूरे एकेडमिक साइकिल का इंतजार किए बिना अपनी ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करना है।
बोर्ड ने साफ किया है कि MP बोर्ड सेकंड एग्जाम के बाद जारी की गई मार्कशीट को मेन एग्जाम की मार्कशीट के बराबर माना जाएगा। इसका वेटेज और वैलिडिटी सभी एकेडमिक और प्रोफेशनल मकसदों के लिए वही रहेगी, ताकि स्टूडेंट्स को दोबारा एग्जाम देने पर कोई नुकसान न हो।
