MP Board 12th Topper List 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की। सीएम ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ-साथ इस साल का पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम का भी ऐलान किया। इस साल इंटरमीडिएट (12वीं) में कुल 76.01 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 12वीं कक्षा में दो छात्राओं ने टॉप किया है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं। उन्हें 500 में से 499 नंबर मिले हैं।

12वीं में एकबार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल 76.01% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं में एकबार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास परसेंटेज 79.41% रहा तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 72.39 फीसदी रहा है। इस साल की मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं का दबदबा है। 12वीं की मेरिट में कुल 378 छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि इनमें 235 छात्राएं हैं, जबकि छात्रों की संख्या 143 है।

MP Board 10th Topper List 2026

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: टॉपर्स लिस्ट

रैंकस्ट्रीमनामप्राप्तांक (500 में से)
1कॉमर्सकुमारी खुशी राय494
1कॉमर्सचांदनी विश्वकर्मा494
2विज्ञान(गणित)श्लोक प्रजापति493
3बायोलॉजीतन्वी कुमावत492

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: साइंस (मैथ्स) स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट

क्रामांक संख्यारोल नंबरछात्र/छात्रा का नाम व स्कूलश्रेणीप्राप्तांक (500 में से)प्रावीण्य सूची में स्थान
1266440757श्लोक प्रजापति, नवोदय विद्यालय, उ.मा.वि., छिंदवाड़ाप्रथम493पहला
2261446121गौरी शर्मा,
शा. उ.मा.वि. फोर्ट ग्वालियर
प्रथम491दूसरा
3263127748डॉली पुर्वार,
सरस्वती निकेतन उ.मा.वि., नागोद सतना
प्रथम491दूसरा
4266133046अनुज गुर्जर,
मानस हायर सेकेंडरी स्कूल, ब्यावरा राजगढ़
प्रथम491दूसरा
5261638996काजल शर्मा,
शा. मॉडल उ.मा.वि. पोहरी, शिवपुरी
प्रथम490तीसरा
6263131145मयंक केवट,
शा. बालक उ.मा.वि., रामपुर बघेलान, सतना
प्रथम490तीसरा
7261439140हर्ष गोयल,
शा. बालक उ.मा.वि., सिरोंज, विदिशा
प्रथम489चौथा
8263137100खुशी मिश्रा,
सरस्वती उ.मा.वि., कृष्णा नगर, सतना
प्रथम489चौथा
9266132976अंकिता साहू,
मदर टेरेसा मेमोरियल कॉन्वेंट उ.मा.वि., ब्यावरा, राजगढ़
प्रथम489चौथा
10261725264ज्योति चंदेल, सरस्वती उ.मा.वि.प्रथम488पांचवां

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: साइंस (बायोलॉजी) के टॉपर्स

रैंकनामप्राप्तांक
1तन्वी कुमावत492/500
2कार्तिक शर्मा490/500
3प्रियांशी सिंह489/500
3अरीबा इमरान489/500
3स्तुति जैन489/500

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स

रैंकनामप्राप्तांक
1चांदनी विश्वकर्मा494/500
1खुशी राय494/500
2मनु शुक्ला489/500
2आर्ची माहेश्वरी489/500
2खुशबू पाटीदार489/500
3श्रुति गर्ग488/500
3छवि अग्रवाल488/500
3सानिया गुप्ता488/500
3सृष्टि सिलावट488/500
3रोशनी पटेल488/500
3दीपाली सोनी488/500

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर्स

रैंकनामप्राप्तांक
1श्रुति तोमर489/500
1आकाश अहिरवार489/500
2मुस्कान रावत488/500
2आदित्य चतुर्वेदी488/500
3दीप्ति रावत487/500

पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

रैंकनामजिलाअंकस्ट्रीम
1stप्रियाल द्विवेदीसतना492विज्ञान-गणित
2ndहर्ष पांडेसतना490विज्ञान
2ndसरफराज पटेलधार490विज्ञान