मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल 2026, बुधवार को सीएम आवास पर जारी किया गया। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 को Jansatta.com/education और education.indianexpress.com पर जाकर भी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
कब हुई थी एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था। कुछ विषयों जैसे हिंदी, उर्दू और मराठी की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव भी किया गया था। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
ऐसे चेक करें MP Board 12th Result 2026
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर और आवेदन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
MP Board 12th Result Out 2026 LIVE: बेस्ट परफॉर्मेंस में झाबुआ जिला टॉप पर
एमपी बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में आदिवासी बाहुल्य जिले झाबुआ ने बेस्ट प्रदर्शन किया है। इस जिले में रेगुलर स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 93.23 फीसदी है जबकि प्राइवेट स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 41.86 फीसदी रहा है।
MP Board 12th Result Out 2026 LIVE: 12वीं में 3.62 लाख से अधिक स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास
एमपी बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में 3,67,079 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन के साथ पास हुए हैं जबकि 99073 स्टूडेंट्स ने सेकंड डिवीजन के साथ परीक्षा पास की है। वहीं 254 छात्रों ने थर्ड डिवीजन के साथ परीक्षा पास की है।
MP Board 12th Result Out 2026 LIVE: इस साल 12वीं का पासिंग प्रतिशत
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल 76.01% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं में एकबार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास परसेंटेज 79.41% रहा तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 72.39 फीसदी रहा है।
MP Board 12th Result Out 2026 LIVE: पिछले 16 साल में सबसे बेहतर रहा 12वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल कुल 76.01 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है। इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले 16 साल में सबसे बेहतर रहा है।
MP Board 12th Result Out 2026 LIVE: भोपाल की 2 छात्राएं बनीं संयुक्त रूप से टॉपर
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में भोपाल की दो छात्राओं ने टॉप किया है। खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को संयुक्त रूप से 500 में से 499 नंबर मिले हैं।
MP Board 12th Result Out 2026 LIVE: नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स डायरेक्ट लिंक - mpbse.mponline.gov.in पर विजिट करें। यहां आपको रिजल्ट के दो सर्वर मिलेंगे।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रिजल्ट से जुड़ी जानकारी मीडिया को साझा कर रहे हैं। 10वीं में पन्ना जिले की प्रतिभा नाम की बच्ची ने टॉप किया है तो वहीं 12वीं में भोपाल की चांदनी ने टॉप किया है।
mpresults.nic.in MP Board 12th Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री मोहन यादव जारी कर रहे एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री रिजल्ट जारी कर रहे हैं।
mpresults.nic.in MP Board 12th Result 2026 LIVE: 12वीं के टॉपर्स के नाम थोड़ी ही देर में आएंगे सामने
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट थोड़ी ही देर में आएगा। मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की जानकारी देंगे। साथ ही टॉपर्स के नाम भी सामने आएंगे।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने में हो रही देरी, इन वेबसाइट्स पर चेक कर पाएंगे परिणाम
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस अभी शुरू नहीं हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने में देरी हो रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कुछ ही क्षणों में जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने में बस कुछ ही देर बाकी
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब बस कुछ ही देर का समय बाकी है। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्र छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और मोबाइल ऐप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप पर भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल 12वीं का पासिंग प्रतिशत
एमपी बोर्ड 12वीं में पिछले साल कुल 74.48 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे जिसमें 71.37 फीसदी लड़के पास थे और 77.55 फीसदी लड़कियां पास थीं।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान लगभग 100 चीटिंग केस दर्ज किए गए। सबसे अधिक केस मुरैना में और उसके बाद भोपाल में दर्ज किए गए।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: कैसे डाउनलोड करें एमपी बोर्ड 12वीं की मार्कशीट?
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन जो मार्कशीट मिलेगी वह प्रोविजनल मार्कशीट होगी उसे डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Exam Result पर क्लिक करें।
अब 'MPBSE - HSSC (क्लास 12th) मेन एग्जामिनेशन रिजल्ट्स' लिंक पर क्लिक करें
रिजल्ट लॉगिन विंडो में रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें और सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग का ट्वीट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने एक ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम सीएम आवास पर सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: पिछले 4 साल में कब-कब जारी हुआ एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?
साल 2025 में एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था।
2024 में 12वीं का रिजल्ट 24 अप्रैल को आया था।
2023 में यह रिजल्ट 25 मई को घोषित किया गया था।
2022 में यह रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी हुआ था।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: सीएम मोहन यादव के आवास पर जारी होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने में करीब 1 घंटे का समय बचा है। इंटर परीक्षा परिणाम सीएम मोहन यादव के आवास पर जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजे जारी करेंगे।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: लास्ट ईयर 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपर
पिछले साल MPBSE 12वीं का परीक्षा परिणाम 6 मई को जारी हुआ था। प्रियल द्विवेदी ऑल ओवर टॉपर रही थीं। प्रियल साइंस और मैथ्स की भी टॉपर थीं।
ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में अंकुर यादव ने टॉप किया था, जबकि गार्गी अग्रवाल ने साइंस और बायोलॉजी में सबसे ज्यादा मार्क्स हासिल किए।
रिमझिम करोथिया कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर थीं और हरिओम साहू एग्रीकल्चर में टॉप पर रहे थे।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 परसेंट मार्क्स लाने होंगे। यह नियम सभी कैंडिडेट्स पर एक जैसा लागू होता है। जो मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स नहीं ला पाएंगे उन्हें दूसरे एग्जाम सिस्टम के तहत उस सब्जेक्ट में दोबारा बैठना होगा।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: लड़कियों ने मारी थी बाजी
पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया था। साल 2025 में एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल 79.27 परसेंट लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 73.21 फीसदी रहा था।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: लास्ट ईयर कितना था पासिंग प्रतिशत?
पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था। 2025 में कुल पास परसेंटेज 76.22 फीसदी था।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: बिना इंटरनेट कैसे चेक करें रिजल्ट?
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर इंटरनेट की सहायता से रिजल्ट चेक कर पाएंगे, लेकिन बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने का भी एक तरीका है। दरअसल, स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: सीएम मोहन यादव करेंगे रिजल्ट जारी
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने आवास पर करेंगे। उनके आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें रिजल्ट से जुड़ी जानकारियां साझा की जाएंगी।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट आने के बाद सेकंड एग्जाम का मिलेगा ऑप्शन
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। जो स्टूडेंट्स फेल हो जाएंगे उन्हें अपने मार्क्स सुधारने के लिए एक और मौका मिलेगा। बोर्ड उन स्टूडेंट्स के लिए सेकंड बोर्ड एग्जाम कंडक्ट करेगा। यह सिस्टम पिछले सप्लीमेंट्री एग्जाम फॉर्मेट की जगह लेता है और सभी कैंडिडेट्स पर एक जैसा लागू होता है।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा और कहां-कहां मिलेगा रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ऐप और डिजिलॉकर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए इनमें से किसी भी ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: 12वीं में 7 लाख के करीब बच्चों ने दी है परीक्षा
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में करीब 7 लाख बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बोर्ड ने सभी कैंडिडेट्स को शामिल करने के लिए 3,856 सेंटर्स पर परीक्षाएं आयोजित की।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: इन क्रेडेंशियल के बिना नहीं मिलेगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए सही रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। गलत या अधूरी डिटेल्स की वजह से मार्कशीट नहीं दिखेगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोर ऑनलाइन चेक करने से पहले अपने क्रेडेंशियल्स तैयार रखें।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे करें चेक?
ऐसे चेक करें MP Board Result 2026
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “MP Board Class 10/12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: ओरिजनल मार्कशीट कहां से मिलेगी?
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।
