MP Board 10th Topper List 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की। सीएम ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10वीं के साथ-साथ 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया। सीएम की ओर से इस साल का पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की घोषणा भी कर दी गई। इस साल हाई स्कूल (10वीं) में कुल 76.42 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 10वीं कक्षा में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है। प्रतिभा सिंह ने पूरे राज्य में 499 नंबर (99.99 प्रतिशत) मार्क्स के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है।

परीक्षा के 45 दिन के अंदर जारी हुआ रिजल्ट

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि एमपी बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के महज 45 दिन के अंदर जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं शुचिता पूर्ण ढंग से आयोजित की गईं। इसके बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा करके सिर्फ 45 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

MP Board 12th Topper List 2026

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: टॉपर्स लिस्ट

रैंकनामप्राप्तांकस्थान (जिला)
1प्रतिभा सिंह सोलंकी499गुनौर, पन्ना
2अक्षरा घोडेश्वर498छटेरा, बालाघाट
2अभय गुप्ता498सीधी
3योगेंद्र सिंह परमार497ब्यौहारी, शहडोल
3अनन्या वर्मा497सीधी
3शिवम बोपचे497बालाघाट
3अर्जुन सिंह राजपूत497गुनौर, पन्ना
3अवनीश कुमार नाई497सिंगरोली
3हिमांशी धाकड़497भोपाल
3निकिता फरकासे497छिंडवाड़ा

4.31 लाख स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन के साथ पास

एमपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 5,78,328 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। इसमें 4,31,464 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन के साथ पास हुए हैं जबकि 1,45,772 स्टूडेंट्स ने सेकंड डिवीजन के साथ परीक्षा पास की है। वहीं 1092 छात्रों ने थर्ड डिवीजन के साथ परीक्षा पास की है।

पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स

रैंकछात्र/छात्रा का नामजिलाप्रप्तांक
1प्रज्ञा जायसवालसिंगरौली500
2आयुष द्विवेदीमौगंज499
3शैज़ा फातिमाजबलपुर498