MPBSE MP Board Result 2026 Out at mpbse.nic.in: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा आज (15 अप्रैल 2026) सुबह 11 बजे भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th Topper List 2026

10वीं और 12वीं का पासिंग प्रतिशत

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल कुल 73.42 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं तो वहीं 12वीं में 76.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। 12वीं का पास प्रतिशत पिछले 16 साल में सबसे अधिक रहा है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने टॉप किया है। 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी 499 मार्क्स के साथ टॉपर बनी हैं तो वहीं 12वीं में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं। भोपाल की यह दोनों छात्राओं को 500 में से 499 नंबर मिले हैं।

MP Board 12th Topper List 2026

ये रहा एमपी बोर्ड 10th 12th का Direct Link: सबसे पहले यहां चेक करें नतीजे

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए प्लेटफॉर्म पर विजिट करें।

mpbse.nic.in

mpbse.nic.in/results

mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

jansatta.com/education

MP Board Result 2026 Out: How to Check and Download Scorecard?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।

अब वेबसाइट के होम पेज पर ही Exam Results सेक्शन पर क्लिक करें।

Examination Results के नीचे High School Certificate Examination (HSC) / Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट का पेज ओपन होगा यहां अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और Exam Type में Main सेलेक्ट करके Submit पर क्लिक करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इस रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।