मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज (15 अप्रैल 2026) सुबह 11 बजे की। सीएम ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में रिजल्ट जारी किया। इस साल करीब 16 लाख से अधिक छात्र इस रिजल्ट का इतंजार कर रहे थे।
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर विजिट करें। साथ ही छात्र Jansatta.com/education और education.indianexpress.com पर भी परिणाम चेक कर सकते हैं।
MP Board Result 2026 DigiLocker Direct Link
MP Board Result 2026 Website Direct Link
कब हुई थीं परीक्षाएं?
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 की अवधि में और एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
MP Board Result 2026 App Direct Link
ऐसे चेक करें MP Board Result 2026
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “MP Board Class 10/12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: 4.31 लाख स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन से पास की परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 5,78,328 स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। इसमें 4,31,464 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन के साथ पास हुए हैं जबकि 1,45,772 स्टूडेंट्स ने सेकंड डिवीजन के साथ परीक्षा पास की है। वहीं 1092 छात्रों ने थर्ड डिवीजन के साथ परीक्षा पास की है।
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: 45 दिन के अंदर जारी हुआ रिजल्ट
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि एमपी बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के महज 45 दिन के अंदर जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं शुचिता पूर्ण ढंग से आयोजित की गईं। इसके बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा करके सिर्फ 45 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी
मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। एमपी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है। उन्हें 499 मार्क्स मिले हैं।
mpresults.nic.in MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री मोहन यादव जारी कर रहे एमपी बोर्ड का रिजल्ट
मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री रिजल्ट जारी कर रहे हैं।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगी मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कुछ ही क्षणों में जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।
MP Board Result Date 2026 LIVE: वेबसाइट डाउन होने पर क्या करें
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर वेबसाइट खुलने में समस्या आती है, तो छात्र कुछ देर बाद फिर से प्रयास करें। यह समस्या ज्यादा ट्रैफिक के कारण हो सकती है।
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: इस साल 100 चीटिंग के मामले आए थे सामने
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान लगभग 100 चीटिंग केस दर्ज किए गए। सबसे अधिक केस मुरैना में और उसके बाद भोपाल में दर्ज किए गए।
MP Board Result Date 2026 LIVE: 11वीं के लिए स्ट्रीम का चयन
MPBSE रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद छात्र आगे की पढ़ाई की योजना बना सकेंगे। 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनना और 12वीं के बाद कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल 12वीं का पासिंग प्रतिशत
एमपी बोर्ड 12वीं में पिछले साल कुल 74.48 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे जिसमें 71.37 फीसदी लड़के पास थे और 77.55 फीसदी लड़कियां पास थीं।
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 परसेंट मार्क्स लाने होंगे। यह नियम सभी कैंडिडेट्स पर एक जैसा लागू होता है। जो मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स नहीं ला पाएंगे उन्हें दूसरे एग्जाम सिस्टम के तहत उस सब्जेक्ट में दोबारा बैठना होगा।
MP Board Result Date 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षा किसके लिए
जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाते हैं, उनके लिए बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा। इससे छात्रों को एक और मौका मिलेगा।
MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: कैसे डाउनलोड करें एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन जो मार्कशीट मिलेगी वह प्रोविजनल मार्कशीट होगी उसे डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Exam Result पर क्लिक करें।
अब ‘MPBSE – HSSC (क्लास 12th) मेन एग्जामिनेशन रिजल्ट्स’ लिंक पर क्लिक करें
रिजल्ट लॉगिन विंडो में रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें और सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग का ट्वीट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने एक ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम सीएम आवास पर सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
MP Board Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट की वैकल्पिक वेबसाइट
MP बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। ऐसे में छात्र वैकल्पिक वेबसाइट mpresults.nic.in का भी उपयोग कर सकते हैं।
MP Board 12th Result 2026 LIVE: सीएम मोहन यादव के आवास पर जारी होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने में करीब 1 घंटे का समय बचा है। इंटर परीक्षा परिणाम सीएम मोहन यादव के आवास पर जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजे जारी करेंगे।
MP Board Result Date 2026 LIVE: जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
MP बोर्ड रिजल्ट 2026 के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसमें राज्य स्तर के टॉपर्स के नाम, अंक और रैंक की जानकारी दी जाएगी।
MP Board Result Date 2026 LIVE: रोल नंबर और जन्मतिथि सही दर्ज करें
रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि सही-सही दर्ज करनी होगी। गलत जानकारी डालने पर रिजल्ट स्क्रीन पर नहीं आएगा। इसलिए पहले से अपनी डिटेल्स तैयार रखें।
MP Board Result Date 2026 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ रिजल्ट
पिछले साल यानी 2025 में MP बोर्ड ने 6 मई को रिजल्ट जारी किया था। उस समय 12वीं का पास प्रतिशत 74.48% और 10वीं का 76.22% रहा था। इस बार भी इसी समय के आसपास रिजल्ट आने की संभावना जताई जा रही है।
MP Board Result Date 2026 LIVE: रिचेकिंग का विकल्प
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को अपने अंक संतोषजनक नहीं लगते हैं, तो वह री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए बोर्ड जल्द ही अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा।
MP Board Result Date 2026 LIVE: ओरिजनल वेबसाइट कहां मिलेगी
MP बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को मिलने वाली ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होगी। असली मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त करनी होगी। इसलिए छात्र ऑनलाइन कॉपी को संभालकर रखें।
MP Board Result Date 2026 LIVE: कब हुई एमपी बोर्ड परीक्षा
इस साल MP बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक चलीं। अब परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों की नजरें सिर्फ रिजल्ट डेट पर टिकी हुई हैं।
MP Board Result Date 2026 LIVE: कैसे चेक करें रिजल्ट
MP Board Result 2026 चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा। वहां होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। रिजल्ट स्क्रीन पर आते ही उसे डाउनलोड कर लेना चाहिए और भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।
MP Board Result Date 2026 LIVE: पास होने के लिए न्यूनतम अंक
MP बोर्ड के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। यदि कोई छात्र किसी विषय में फेल होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा।
MP Board Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ मिलेगी ये जानकारी
MP बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के नतीजों के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और जिला-वार प्रदर्शन भी जारी किया जाएगा। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन का बेहतर आकलन करने में मदद मिलेगी। पिछले साल की तरह इस बार भी बेहतर रिजल्ट की उम्मीद जताई जा रही है।
MP Board Result Date 2026 LIVE: स्लो हो सकती है वेबसाइट एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों की भारी संख्या होने के चलते वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो सकता है, ऐसे में धैर्य बनाए रखें और थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश करें।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों की भारी संख्या होने के चलते वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो सकता है, ऐसे में धैर्य बनाए रखें और थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश करें।
MP Board Result Date 2026 LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन डिटेल
MPBSE रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए छात्रों को रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। बोर्ड इस बार भी रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी करेगा।
MP Board Result Date 2026 LIVE: पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?
साल 2025 में MP बोर्ड ने 6 मई को रिजल्ट जारी किया था, जिसमें 12वीं का पास प्रतिशत 74.48% और 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% रहा था।
MP Board Result Date 2026 LIVE: मार्कशीट और अन्य जानकारी
ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और जिला-वार प्रदर्शन की जानकारी भी जारी की जाएगी।
MP Board Result Date 2026 LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट
ऐसे चेक करें MP Board Result 2026
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “MP Board Class 10/12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
MP Board Result Date 2026 LIVE: कब हुई थीं परीक्षाएं?
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 की अवधि में और एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
