नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम में कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, MBSE 12th Result 2026 जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। यह रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी होगा। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

MBSE बोर्ड में जारी होगा रिजल्ट

मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2026, बुधवार को चल्त्लांग में MBSE ऑफिस और लुंगलेई में बोर्ड के रीजनल ऑफिस में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in और mbseonline.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं। जिन लोगों को फिजिकल कॉपी चाहिए, वे प्रिंटेड रिजल्ट बुकलेट खरीद सकते हैं। रिजल्ट तीनों स्ट्रीम का जारी किया जाएगा।

Mizoram Board HSLC Result 2026

पास होने के लिए कितने चाहिए मार्क्स?

मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट के साथ-साथ ओवरऑल कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे। जो एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं, वे MBSE HSSLC कंपार्टमेंट एग्जाम देने के लिए एलिजिबल होंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल भी रिजल्ट जारी होने के बाद जारी किया जाएगा।

मार्कशीट में मिलेगी यह जानकारी

मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 को चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा। मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं के स्कोरकार्ड में डिजिटल स्कोरकार्ड सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, कुल मिले मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी मिलेगी। बोर्ड ने स्टूडेंट्स से कहा है कि वे अपने रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके तब तक सेव कर लें, जब तक कि आने वाले दिनों में उनके स्कूल ओरिजिनल मार्कशीट जारी न कर दें।