MHT CET Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने बीएचएएमसीटी, बीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम, एमएच-डीपीएन/पीएचएन और बीएससी नर्सिंग समेत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। CET सेल द्वारा जारी मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थी आगे की काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

MHT CET Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “Result Declared” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

CAP Counselling 2026 में क्या होगा?

MHT CET 2026 की मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद CET सेल द्वारा CAP (Centralised Admission Process) काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

सीट आवंटन मेरिट रैंक, आरक्षण श्रेणी, सीट उपलब्धता और उम्मीदवारों द्वारा भरे गए कॉलेज विकल्पों के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट परिणाम अलग-अलग जारी किए जाएंगे।

कब हुई थी परीक्षा?

MHT CET 2026 के तहत BBA, BCA, BMS और BHMCT पाठ्यक्रमों की परीक्षा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा महाराष्ट्र के 36 जिलों और राज्य के बाहर 12 जिलों में आयोजित हुई थी।

वहीं BSc Nursing और GNM कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 6 मई और 7 मई 2026 को आयोजित की गई थी। राज्यभर के 200 से अधिक सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा कराई गई थी।

दस्तावेज सत्यापन के बाद मिलेगा प्रवेश

काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज प्राथमिकता भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद CET सेल द्वारा जारी मेरिट के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा।