महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग और फार्मेसी जैसे प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने MHT-CET 2027 के दोनों अटेम्प्ट को 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद कराने का फैसला किया है। पहले पहले अटेम्प्ट के दिसंबर 2026 और दूसरे के अप्रैल 2027 में होने की योजना थी। अब परीक्षा का आयोजन मार्च से मई 2027 के बीच किए जाने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिभावकों, काउंसलर्स और शिक्षा विशेषज्ञों से मिले सुझावों के बाद परीक्षा का शेड्यूल बदलने का निर्णय लिया गया है। दोनों अटेम्प्ट के बीच करीब चार सप्ताह का अंतर रखा जाएगा, जिसके बाद विद्यार्थियों के दाखिले के लिए दोनों परीक्षाओं में से सबसे बेहतर स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा।

MHT-CET 2027: क्या-क्या बदला?

MHT-CET 2027 की आधिकारिक तारीखें कब आएंगी?

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सीईटी सेल का प्रोविजनल शेड्यूल अगले सप्ताह जारी किए जाने की जानकारी दी गई थी। इसमें मौजूदा शैक्षणिक सत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न सीईटी परीक्षाओं का कार्यक्रम शामिल हो सकता है। हालांकि, जब तक आधिकारिक नोटिस प्रकाशित नहीं होता, तब तक परीक्षा की किसी निश्चित तारीख को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए।

MHT-CET से किन कोर्स में मिलता है दाखिला?

एणएचटी-सीईटी महाराष्ट्र की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से संबंधित पाठ्यक्रमों और प्रवेश नियमों के अनुसार इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य पात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है।