महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 8 अप्रैल 2026 को एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। 11 अप्रैल से शुरू हो रही इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल होने वाले हैं वह आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को उनके एग्जाम सेंटर की विस्तृत जानकारी मिलेगी।
ये है एग्जाम का शेड्यूल
MHT CET 2026 टेस्ट चुने गए सब्जेक्ट्स की स्ट्रीम के आधार पर दो अलग-अलग सेशन में होगा। PCM सेक्शन के शेड्यूल के अनुसार, सेशन 1 की परीक्षा 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होगी, जबकि सेशन 2 की परीक्षा 12 मई से 16 मई तक होगी। यह एग्जाम कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा, जिसमें हर स्लॉट तीन घंटे का होगा। PCM कैंडिडेट्स के लिए पेपर PCB कैंडिडेट्स से अलग होगा।
एडमिट कार्ड MHT CET 2026 परीक्षा में बैठने के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। प्रवेश पत्र में कैंडिडेट का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, परीक्षा की जगह, सब्जेक्ट का ग्रुप वगैरह जैसी जरूरी जानकारी होती है।
MHT CET 2026: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद “MHT CET 2026 एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें
अपना रजिस्टर्ड ईमेल ID और पासवर्ड डालें।
लॉग इन करने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंटआउट ले लें।
MHT CET 2026: एग्जाम गाइडलाइन
एमएचटी सीईटी एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले कुछ अहम दिशानिर्देशों के बारे में जरूर जान लें।
कैंडिडेट एग्जाम सेंटर पर इंस्पेक्टर के दिए गए इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करें।
एग्जाम के दौरान दूसरे कैंडिडेट्स से बात करने की कोशिश न करें।
एग्जाम हॉल में शांति बनाए रखें।
कंप्यूटर पर कोई दूसरी विंडो या सॉफ्टवेयर खोलने की कोशिश न करें।
टेस्ट शुरू करने से पहले स्क्रीन पर सभी इंस्ट्रक्शन्स को ध्यान से पढ़ें।
किसी भी तरह के गलत तरीके या गलत काम की वजह से एग्जाम कैंसिल हो सकता है।
