MDSU Admit Card 2026: महार्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU), अजमेर ने यूजी और पीजी कोर्सेज की प्रीवियस और फाइनल ईयर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट विश्वविद्यालय की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट mdsuexam.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी किए गए एडमिट कार्ड में एमए इंडियन म्यूजिक, एमए ड्रॉइंग एंड पेंटिंग समेत कई स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किए गए हैं, छात्रों को कोई भी हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।

MDSU Admit Card 2026 कहां और कैसे डाउनलोड करें?

छात्र अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सलाह दी है कि छात्र अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें।

MDSU Hall Ticket 2026 कैसे करें डाउनलोड ?

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट mdsuexam.org पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर स्थित Student Panel पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपनी परीक्षा का चयन करें।

स्टेप 4. रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5. सामने दिख रहे Proceed बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

MDSU Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना जरूरी है। इसमें शामिल हैं:

छात्र का नाम

परीक्षा का नाम

रजिस्ट्रेशन नंबर

रोल नंबर

फोटो और हस्ताक्षर

पिता का नाम

लिंग

परीक्षा केंद्र का नाम व पता

परीक्षा की तारीख और समय

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर उम्मीदवार अगर किसी भी विवरण में गलती पाते हैं, तो तुरंत विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क करें।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी सलाह

एडमिट कार्ड के साथ मान्य फोटो पहचान पत्र भी साथ रखें और परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना वर्जित है। एडमिट कार्ड पर विश्वविद्यालय द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।

FAQs: MDSU Admit Card 2026 से जुड़े सवाल-जवाब

Q1. क्या बिना एडमिट कार्ड परीक्षा दे सकते हैं?
A. नहीं, बिना प्रिंटेड एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Q2. एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें?
A. वेबसाइट पर कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। समस्या बनी रहे तो परीक्षा विभाग से संपर्क करें।

Q3. क्या मोबाइल में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य होगा?
A. नहीं, परीक्षा केंद्र पर केवल प्रिंटेड कॉपी ही मान्य होगी।

Q4. एडमिट कार्ड में नाम या विषय गलत है, तो क्या करें?
A. तुरंत MDSU के परीक्षा कार्यालय या अपने कॉलेज प्रशासन को सूचित करें।

Q5. क्या सभी कोर्सेज के एडमिट कार्ड एक साथ जारी हुए हैं?
A. फिलहाल कई UG-PG कोर्सेज के एडमिट कार्ड जारी हुए हैं, बाकी कोर्सेज के एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा सकते हैं।

Jansatta Education Expert Advice

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट mdsuexam.org से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह से बचें।