NEET UG Counselling 2026: मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में दाखिले का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 का शेड्यूल एक बार फिर संशोधित किया है। पहले राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त 2026 को जारी होना था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का नतीजा 21 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।
एमसीसी की यह काउंसलिंग 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के साथ-साथ डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, एम्स, जेआईपीएमईआर और एएफएमसी संबंधित सीटों के लिए आयोजित की जा रही है।
अब 21 अगस्त को आएगा रिजल्ट
संशोधित शेड्यूल के अनुसार राउंड-1 सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 19 और 20 अगस्त को पूरी की जाएगी। इसके बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 अगस्त 2026 को जारी होगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राउंड 1 का रिवाइज्ड शेड्यूल भी उपलब्ध कराया है।
NEET UG Counselling Round 1 Revised Schedule 2026
| काउंसलिंग प्रक्रिया | संशोधित तारीख |
| रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान | 5 से 15 अगस्त 2026 |
| चॉइस फिलिंग | 6 से 18 अगस्त 2026 |
| चॉइस लॉकिंग | 17 अगस्त शाम 5:30 बजे से 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक |
| सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग | 19 से 20 अगस्त 2026 |
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 21 अगस्त 2026 |
| कॉलेज में रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग | 22 से 31 अगस्त 2026 |
| संस्थानों द्वारा डेटा वेरिफिकेशन | 1 सितंबर 2026 |
19 अगस्त को रिजल्ट क्यों नहीं आया?
एमसीसी के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग के लिए 19 और 20 अगस्त निर्धारित किए गए हैं। इसी वजह से पहले तय 19 अगस्त की रिजल्ट डेट को संशोधित करके 21 अगस्त कर दिया गया है। MCC ने 19 अगस्त को नया संशोधित शेड्यूल जारी किया।
किन मेडिकल सीटों के लिए है एमसीसी काउंसलिंग?
NEET UG 2026 की MCC काउंसलिंग के तहत प्रमुख रूप से ये सीटें शामिल हैं:
15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ)
डीम्ड विश्वविद्यालय
केंद्रीय विश्वविद्यालय
एम्स
जेआईपीएमईआर
एएफएमसी
एमबीबीएस
बीडीएस प्रस्तुति
बी.एससी नर्सिंग से संबंधित सीटें
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों को Round 1 में सीट अलॉट होगी, उन्हें 22 से 31 अगस्त 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर संस्थान पहुंचना होगा। 31 अगस्त 2026 राउंड 1 में ज्वाइन करने की अंतिम तारीख है। इसलिए सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवारों को देरी नहीं करनी चाहिए।
MCC NEET UG Round 1 Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स से अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे:
स्टेप 1. MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. UG Medical Counselling सेक्शन खोलें।
स्टेप 3. NEET UG Counselling 2026 से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 5. अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखें।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
छात्रों के लिए जरूरी अपडेट
MCC ने यह भी निर्देश दिया है कि काउंसलिंग की समयसीमा को पूरा करने के लिए संबंधित संस्थान शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन भी कामकाजी दिवस के रूप में काम करेंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे केवल रिजल्ट का इंतजार न करें, बल्कि सीट मिलने के बाद रिपोर्टिंग के लिए जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
