मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने आज 29 अप्रैल 2026 को हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। छात्र अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र mbseonline.com पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिससे भारी ट्रैफिक के दौरान परेशानी कम होगी।
MBSE HSSLC Result 2026: कब हुई थीं परीक्षाएं?
मिजोरम बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 9 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब समाप्त हो गया है।
MBSE HSSLC Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “MBSE HSSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना Roll Number और Registration Number दर्ज करें।
स्टेप 4. अब Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण समस्या आती है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
अपने मोबाइल के मैसेज ऐप को खोलें नया मैसेज टाइप करें MBSE10 <रोल नंबर> और इस मैसेज को 5676750 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल के इनबॉक्स में होगा।
MBSE HSSLC Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
मिजोरम बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल होता है, तो बोर्ड उन्हें Compartment Exam का अवसर देगा, ताकि वे अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकें।
कंपार्टमेंट एग्जाम से मिलेगा दूसरा मौका
जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। MBSE जल्द ही Compartment परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा। इससे छात्रों को दोबारा परीक्षा देकर वर्ष बचाने का मौका मिलेगा।
MBSE HSSLC 12th Result 2026 Direct Link
