Meghalaya MBOSE SSLC 10th Result 2026: नॉर्थ ईस्ट राज्य मेघालय में इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित रहने वाले स्टूडेंट्स इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट का यह इंतजार 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को खत्म हो जाएगा। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) कल सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करेगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी देखा जा सकता है।
ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा रिजल्ट
MBOSE SSLC के रिजल्ट की तारीख का ऐलान करते हुए बोर्ड की ओर से कहा गया कि रिजल्ट की पूरी बुकलेट MBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट — mbose.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड ने कहा है कि रिजल्ट पूरी तरह से ऑनलाइन ही देखा जा सकता है, रिजल्ट कहीं से भी ऑफलाइन मोड में प्रकाशित नहीं होगा।
HBSE Board Exam 2026: साल में दो बार होगी हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा
48 हजार के करीब स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार
बता दें कि इस साल मेघालय बोर्ड क्लास 10 के एग्जाम 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच हुए थे। क्लास 10 MBOSE एग्जाम एक ही शिफ्ट में, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुए थे। हर पेपर का समय तीन घंटे का था। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके रिजल्ट चेक करना होगा। इस साल मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 48 हजार के करीब स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे।
पिछले पांच साल में कब-कब आया 10वीं का रिजल्ट?
पिछले साल MBOSE SSLC क्लास 10वीं का रिजल्ट 5 अप्रैल को जारी हुआ था। लास्ट ईयर 10वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित हुई थी। पिछले साल 10वीं में कुल 87.10 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। पिछले साल करीब 60 हजार बच्चों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।
वहीं 2024 में 4 मार्च से 15 मार्च तक परीक्षा हुई थीं और रिजल्ट 24 मई को आया था। 2024 में कुल पास प्रतिशत 55.80 प्रतिशत था।
2023 और 2022 में मेघालय बोर्ड क्लास 10 के नतीजे क्रमशः 26 मई और 10 जून को घोषित किए गए थे।
2021 में, क्लास 10 का नतीजा 5 अगस्त को घोषित किया गया था।
