एक स्टूडेंट के लिए एकेडमिक कैलेंडर का मई वाला महीना बहुत ही खास होता है, क्योंकि इस महीने में एग्जाम के बाद स्कूलों की छुट्टियां पड़ जाती हैं। मई के महीने में अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को कम से कम 1 महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। गर्मियों की छुट्टियों के अलावा भी इस महीने में गजटेड छुट्टियां और वीकेंड की छुट्टी स्टूडेंट को मिलती है। कल से मई का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में देशभर के अंदर छात्रों को छुट्टियों का इंतजार है। इस आर्टिकल में हम आपको स्कूलों में पड़ने वाली गर्मियों की छुट्टियों के साथ-साथ गजटेड हॉलिडे और वीकेंड की छुट्टियों का एक मिक्सड शेडयूल बता रहे हैं।

मई की पहली ही तारीख पर बंद रहेंगे स्कूल

मई महीने की पहली ही तारीख को स्कूलों की छुट्टी मिल रही है। दरअसल, 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से देशभर में स्कूल बंद रहेंगे। बुद्ध पूर्णिमा पर केंद्र सरकार की ओर से गजटेड छुट्टी घोषित होती है। ऐसे में इस दिन देशभर के अंदर सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा इस वक्त देश में गर्मी भी चरम पर है। यूपी, बिहार छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ त्रिपुरा में गर्मी की वजह से छुट्टी घोषित की जा चुकी है जबकि बाकी राज्यों में मई के पहले हफ्ते में गर्मियों की छुट्टी घोषित की जाएगी।

Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के कारण नोएडा में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

मई 2026 में होने वाली गजेटेड छुट्टियां

तिथिअवसरकहां लागू होगी छुट्टी
1 मई 2026बुद्ध पूर्णिमादेशभर में राजपत्रित अवकाश
27 मई 2026ईद-उल-अजहा (बकरीद)कई राज्यों में अवकाश
9 मई 2026दूसरा शनिवारअधिकांश स्कूलों में देशव्यापी अवकाश
23 मई 2026चौथा शनिवारअधिकांश स्कूलों में देशव्यापी अवकाश

इन राज्यों में हो चुका है गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान

कई राज्यों में गर्मी की वजह से छुट्टियों का ऐलान भी हो चुका है। दिल्ली-NCR में स्कूल 11 मई से 30 जून, 2026 तक बंद रहेंगे ऐसा निर्धारित है। ओडिशा में भी गर्मी की वजह से स्कूल बंद हैं। ओडिशा में 27 अप्रैल तक जो छुट्टियां निर्धारित थी उन्हें आगे बढ़ा दिया गया है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं। छत्तीसगढ़ ने सबसे पहले स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था। यहां 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 22 अप्रैल से ही छुट्टियां पड़ चुकी हैं।

स्टेट वाइज समर वेकेशन की पूरी जानकारी

राज्यग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि
आंध्र प्रदेश24 अप्रैल से मध्य जून 2026 तक
बिहार1 जून से 20 जून 2026 तक
छत्तीसगढ़20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक
दिल्ली-एनसीआर11 मई से 30 जून 2026 तक
हरियाणा1 जून से 30 जून 2026 तक
ओडिशा27 अप्रैल 2026 से
पंजाबमई से जून 2026 तक
राजस्थान17 मई से 20 जून 2026 तक
तेलंगाना24 अप्रैल से मध्य जून 2026 तक
उत्तर प्रदेशमई से जून 2026 तक
पश्चिम बंगाल22 अप्रैल 2026 से