माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मणिपुर ने शुक्रवार को हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह रिजल्ट 08 मई 2026 को जारी किया गया। इस साल जिन छात्रों ने इस वार्षिक परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट manresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को रिजल्ट एक्सेस करने के लिए अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

कितने प्रतिशत बच्चे हुए पास?

इस साल मणिपुर बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 88.74 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस साल हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के लिए कुल 36,726 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 36,579 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 32,459 छात्र सफलतापूर्वक पास हुए। इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले साल के पास पर्सेंटेज के मुकाबले कम है। 2025 में मणिपुर बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 91.37 फीसदी रहा था। उससे पहले 2024 में 93.03 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

Tripura Board Result 2026 Direct Link: त्रिपुरा बोर्ड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से tbresults.tripura.gov.in पर ऐसे चेक करें टीबीएसई बोर्ड 10वीं- 12वीं के नतीजे

Manipur HSLC Result 2026: How To check

मणिपुर बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर विजिट करें।

अब वेबसाइट के होम पेज पर High School Leaving Certificate Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज ओपन होगा यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का पासिंग प्रतिशत

स्कूल प्रबंधनकुल नामांकनकुल उपस्थितकुल पासपास प्रतिशत
सरकारी8,1918,1266,30877.63%
सहायता प्राप्त1,4981,4831,24884.15%
निजी27,03726,97024,90392.34%
कुल36,72636,57932,45988.74%

कैटेगिरी वाइज पासिंग प्रतिशत

सोशल कैटेगिरीकुल नामांकनकुल उपस्थितकुल पासपास प्रतिशत
सामान्य (GEN)7,3457,3206,47888.50%
अनुसूचित जाति (SC)2,1902,1851,98590.85%
अनुसूचित जनजाति (ST)12,89612,83010,98085.58%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)14,29514,24413,01691.38%
कुल36,72636,57932,45988.74%