देश में नीट पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच महाराष्ट्र में शनिवार (27 जून 2026) को महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का क्वेश्चन पेपर लीक हो गया, जिसके बाद महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन ने परीक्षा को स्थगित करने का ऐलान कर दिया। 28 जून (रविवार) को होने वाली इस परीक्षा को अब किसी नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा और नई तारीख का ऐलान जल्द ही काउंसिल की ओर से किया जाएगा।
कहां और कैसे लीक हुआ पेपर?
महाराष्ट्र टीईटी एग्जाम का क्वेश्चन पेपर ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में स्थित एक होटल में लीक हुआ जिसे 1.5 करोड़ रुपए में बेचा जा रहा था। इसकी खुफिया जानकारी पुलिस को शनिवार सुबह मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने भिवंडी इलाके में स्थिति एक होटल में रेड की और मौके से कुछ लोगों के पास से सीलबंद क्वेश्चन पेपर बरामद हुए।
राजस्थान सीईटी 2026 की तारीख बदली, अब 06 सितंबर की जगह इस डेट को होगा एग्जाम
इस पेपर लीक मामले में तीन लोग गिरफ्तार
इन क्वेश्चन पेपर की जांच के लिए पुलिस ने काउंसिल के अधिकारियों को मौके पर बुलाया जिन्होंने कन्फर्म किया कि एग्जाम पेपर के सवाल उन लोगों के पास मौजूद सवालों से मेल खाते हैं। इसके बाद भिवंडी पुलिस ने FIR दर्ज की गई। ठाणे पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं क्वेश्चन पेपर लीक की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी गई है।
एग्जाम की नई डेट जल्द होगी जारी
महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से कहा गया है कि पेपर लीक की वजह से एग्जाम को पोस्टपोन किया गया है। अब एग्जाम की नई डेट जल्द ही जारी की जाएगी। काउंसिल ने कहा, “ट्रांसपेरेंसी पक्का करने के लिए एग्जाम पोस्टपोन किया गया है। यह एग्जाम रविवार को 1028 सेंटर्स पर होना था। काउंसिल ने कहा, “NEET 2026 एग्जाम के दौरान हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ़ एग्जामिनेशन ने सभी सिक्योरिटी उपाय किए थे।”
परीक्षा से एक दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, एग्जाम स्थगित; कांग्रेस ने बोला हमला
दिल्ली से ठाणे आए थे पेपर बेचने
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस अशोक दुधे ने इस पेपर लीक मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार सुबह ठाणे सिटी पुलिस DCP (जोन II) डॉ. पवन बंसोड़ को एक टिप मिली कि तीन लोग भिवंडी के कोंगांव इलाके के एक होटल में TET एग्जाम का क्वेश्चन पेपर बेचने आए हैं। पुलिस टीम ने रेड की और होटल के कमरे में तीन लोगों को एग्जाम पेपर के चार सेट के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों में से एक हरियाणा का है जबकि दो अन्य आरोपी बिहार के हैं। यह तीनों दिल्ली से यहां आए थे।
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी इन क्वेश्चन पेपर की मदद से 1.5 करोड़ रुपए कमाने वाले थे। तीनों आरोपियों में से एक ने दूसरे को पहले केंद्रीय विद्यालय में नौकरी दिलाने के लिए पैसे दिए थे, जबकि दूसरे ने पहले TET एग्जाम दिया था, लेकिन फेल हो गया था। इस मामले में कुछ टीमें दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे देश में फैली हुई हैं।
