महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने आज यानी 8 मई 2026 को महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। बोर्ड ने परिणाम की घोषणा सुबह 11:30 बजे की। हालांकि पहले ये जानकारी दी गई थी कि रिजल्ट 1 बजे जारी किया जाएगा। ये परिणाम आधिकारिक वेबसाइट scresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर जारी किया गया।
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर और अन्य पोर्टल्स के माध्यम से भी डिजिटल मार्किट डाउनलोड की जा सकती है।
Maharashtra SSC Result 2026 ऐसे चेक करें
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: mahresult.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “SSC Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर/सीट नंबर और अपनी माँ का पहला नाम (जैसा कि आपके एडमिट कार्ड पर लिखा है) दर्ज करें।
स्टेप 4. अपने विषय-वार अंक देखने के लिए “View Result” पर क्लिक करें।
स्टेप 5. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर रखें।
Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: छात्रों को सप्लीमेंट्री एग्जाम का मिलेगा ऑप्शन
महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र इन परीक्षाओं में पास नहीं हो पाए हैं उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होना होगा। यह परीक्षाएं जुलाई के पहले हफ्ते में आयोजित हो सकती हैं। इसका शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: एसएससी मार्कशीट में वेरिफाई करें ये डिटेल
महाराष्ट्र SSC परिणाम 2026 जारी होने के बाद छात्र जो ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करेंगे उसमें अपनी निजी जानकारी को एकबार जरूर वेरिफाई कर लें। स्टूडेंट्स को अपनी प्रोविजनल मार्कशीट में विषयवार अंक, अपना नाम और परीक्षा से जुड़ी जानकारी को क्रॉस-चेक करना है।
अगर कोई कमी स्कोरकार्ड में नजर आती है तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: कोंकण डिवीजन का रिजल्ट रहा टॉप पर
महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2026 में कोंकण डिवीजन का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा है। इस डिवीजन का पास पर्सेंटेज 97.62 फीसदी रहा।
Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: सबसे कम पासिंग प्रतिशत किस डिवीजन का रहा?
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन का पास परसेंटेज सबसे कम रहा है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के जारी डेटा के मुताबिक, इस रीजन का कुल पास परसेंटेज 88.41 परसेंट रहा।
Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर के जरिए ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट डिजीलॉकर के जरिए भी डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: DigiLocker वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन पर जाएं।
स्टेप 2: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अकाउंट क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
स्टेप 3: डैशबोर्ड पर Education या फिर Issued Documents सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: मौजूद ऑप्शन में से महाराष्ट्र SSC मार्कशीट पर क्लिक करें।
स्टेप 5: जरूरी एग्ज़ाम डिटेल्स ध्यान से डालें।
स्टेप 6: आगे इस्तेमाल के लिए प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें।
महाराष्ट्र SSC एग्जाम रिजल्ट में कोंकण डिवीजन ने 97.62 परसेंट के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन ने 88.41 पास प्रतिशत हासिल किया है। 10वीं की तरह 12वीं के भी परीक्षा परिणाम में कोंकण डिवीजन का ही रिजल्ट बेहतर था।
Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: कहां और कैसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ?
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर View SSC Result पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां अपना सीट नंबर और माता का नाम का नाम दर्ज कर View Result पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अगले स्टेप में आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया
महाराष्ट्र SSC रिजल्ट जारी होने के बाद राज्यभर में 11वीं कक्षा में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र अपने अंकों और रुचि के अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम चुन सकेंगे। कई छात्र पॉलिटेक्निक, आईटीआई और स्किल बेस्ड कोर्सेज में भी प्रवेश लेते हैं। बोर्ड और शिक्षा विभाग जल्द ही एडमिशन से जुड़ी गाइडलाइंस जारी करेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि एडमिशन प्रक्रिया में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: छात्रों को सलाह- रिजल्ट से न हों निराश
शिक्षा विशेषज्ञों और काउंसलर्स ने छात्रों से अपील की है कि वे रिजल्ट को लेकर ज्यादा तनाव न लें। अच्छे अंक सफलता का एक हिस्सा हैं, लेकिन करियर के लिए कई अन्य रास्ते भी मौजूद हैं। जिन छात्रों के अंक उम्मीद से कम आएं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे रीवैल्यूएशन, सप्लीमेंट्री परीक्षा या अन्य विकल्पों के जरिए आगे बढ़ सकते हैं। परिवार और शिक्षकों को भी छात्रों का मनोबल बढ़ाने की सलाह दी गई है।
Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: इन तरीकों से भी चेक किया जा सकता है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य तरीकों से भी चेक किया जा सकता है। छात्र अपने मोबाइल के जरिए SMS के तरीके से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके अलावा Maharashtra Board के मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स लिस्ट जारी होगी या नहीं?
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स लिस्ट को लेकर भी चर्चा तेज है। पिछले कुछ वर्षों में कई बोर्डों ने छात्रों पर दबाव कम करने के लिए मेरिट लिस्ट जारी करना बंद किया है। हालांकि महाराष्ट्र बोर्ड इस बार टॉपर्स की सूची जारी करेगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला रिजल्ट के समय ही स्पष्ट होगा। छात्र और अभिभावक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार किस जिले और स्कूल ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: इन तरीकों से भी चेक किया जा सकता है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य तरीकों से भी चेक किया जा सकता है। छात्र अपने मोबाइल के जरिए SMS के तरीके से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके अलावा Maharashtra Board के मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक चली
महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 18 मार्च तक चली। परीक्षा का पहला पेपर भाषा विषय का था। इस दौरान राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाने के लिए विशेष टीमें भी तैनात की थीं। इस साल परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, हालांकि गणित पेपर लीक मामला चर्चा में रहा। अब छात्र अपने मेहनत के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट लिंक एक्टिव
महाराष्ट्र SSC रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव है। स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने सीट नंबर और मां के नाम का इस्तेमाल करना होगा।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: पास परसेंटेज में गिरावट
महा SSC 2026 के पास परसेंटेज में पिछले साल के मुकाबले गिरावट देखी गई है, जब 94.10 परसेंट स्टूडेंट्स ने SSC परीक्षा पास की थी। इस साल पास परसेंटेज 92.09 परसेंट रहा है। 2024 में, कुल पास परसेंटेज 95.81 परसेंट था, जबकि 2023 में यह 93.83 परसेंट था। 2022 में, महाराष्ट्र SSC परीक्षा में 96.94 परसेंट पास हुआ था।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी मिलेगा विकल्प
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपना साल बचा सकते हैं। बोर्ड की ओर से आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी कराई जाएगी। सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट भी कुछ सप्ताह बाद जारी किया जाएगा। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि असफलता से घबराने के बजाय छात्र अगली परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE:
इस साल महाराष्ट्र SSC क्लास 10 की परीक्षा में पूरे राज्य से कुल 179 स्टूडेंट्स ने परफेक्ट 100 परसेंट स्कोर हासिल किया है।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन का मिलेगा मौका
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन का मौका मिलेगा। महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। छात्र निर्धारित शुल्क जमा कर उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से आवेदन की अंतिम तारीख भी जारी की जाएगी। कई बार रीवैल्यूएशन के बाद छात्रों के अंक बढ़ जाते हैं। इसलिए जिन छात्रों को लगता है कि उनके अपेक्षा से कम अंक आए हैं, वे इस विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के समय वेबसाइट हो सकती है स्लो
रिजल्ट जारी होने के समय लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे, जिसके कारण सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि वेबसाइट खुलने में समस्या आए तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें। छात्र अलग-अलग आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। DigiLocker और SMS सुविधा भी रिजल्ट देखने के अच्छे विकल्प हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: क्या रहा पास प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड ने SSC 2026 क्लास 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल पास परसेंटेज 92.09 परसेंट रहा है।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर SSC Result 2026 लिंक खोलना होगा। रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद छात्र PDF फॉर्मेट में मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रोविजनल मार्कशीट कॉलेज एडमिशन और अन्य प्रक्रियाओं में अस्थायी रूप से उपयोग की जा सकती है। मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट 2026 को जारी कर दिया गया है, जिसे डिवीजन वाइज चैक करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: लड़कियों का प्रदर्शन फिर रह सकता है बेहतर
पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा में लगातार लड़कियां लड़कों से अधिक पास प्रतिशत हासिल करती रही हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि छात्राओं की तैयारी और अनुशासन बेहतर परिणाम का मुख्य कारण है। पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट 96.14 फीसदी रहा था। इस बार भी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा देखने को मिल सकता है। हालांकि अंतिम आंकड़े रिजल्ट जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र?
महाराष्ट्र SSC रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सबसे पहले अपनी मार्कशीट में दर्ज जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और जन्मतिथि में किसी प्रकार की गलती होने पर तुरंत स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें। इसके बाद छात्र अपनी रुचि और करियर प्लान के अनुसार आगे की पढ़ाई का चयन कर सकते हैं। विज्ञान, कॉमर्स, आर्ट्स, डिप्लोमा और आईटीआई जैसे कई विकल्प छात्रों के सामने उपलब्ध होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: SMS से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की स्थिति में छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद SMS सुविधा की जानकारी साझा की जाएगी। इसके लिए छात्रों को निर्धारित फॉर्मेट में अपना रोल नंबर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में मोबाइल पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए यह विकल्प काफी उपयोगी साबित होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी फर्जी वेबसाइट या लिंक से बचें।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: छात्रों के लिए हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध
महाराष्ट्र बोर्ड ने परीक्षा और रिजल्ट के तनाव को देखते हुए छात्रों के लिए हेल्पलाइन सुविधा शुरू की थी। बोर्ड स्तर पर 10 काउंसलर और हर डिवीजन में 2 काउंसलर नियुक्त किए गए थे। ये काउंसलर फोन के जरिए छात्रों को मानसिक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान कर रहे थे। रिजल्ट के समय छात्रों को तनाव से दूर रहने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी गई है। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा का परिणाम जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं होता। छात्र आगे भी कई अवसरों के जरिए सफलता हासिल कर सकते हैं।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: गणित पेपर लीक मामला बना चर्चा का विषय
महाराष्ट्र SSC परीक्षा 2026 के दौरान गणित पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद काफी चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक “Maharashtraleakers” नाम के टेलीग्राम चैनल पर गणित के पेपर परीक्षा से पहले वायरल किए गए थे। इस मामले में पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज की गई थी। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि यह अभिभावकों से पैसे वसूलने की साजिश हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। हालांकि बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखने का दावा किया है।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल 94.10% रहा था रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2025 में कुल पास प्रतिशत 94.10 फीसदी दर्ज किया गया था। पिछले साल लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्राओं का पास प्रतिशत 96.14% रहा, जबकि छात्रों का रिजल्ट 92.31% दर्ज किया गया। इस बार भी छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल भी कुल रिजल्ट बेहतर रह सकता है। बोर्ड की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक आंकड़ों के बाद स्पष्ट होगा कि किस डिवीजन और जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए रखें ये डिटेल तैयार
महाराष्ट्र SSC रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, सीट नंबर और मां का पहला नाम जरूरी होगा। ये सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध है। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को बार-बार पेज रिफ्रेश करने से बचना चाहिए। यदि वेबसाइट खुलने में समस्या हो तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें। छात्र रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लेकर भी सुरक्षित रख सकते हैं ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से उपयोग किया जा सके।
mahahsscboard.in, Maharashtra SSC 10th Result 2026 LIVE: DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पहले DigiLocker में लॉगिन करना होगा। इसके बाद “Issued Documents” सेक्शन में जाकर Maharashtra Board का चयन करें। फिर “SSC Marksheet 2026” विकल्प पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर “Get Document” पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। छात्र इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट भविष्य में एडमिशन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए उपयोगी होगी।
