महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 02 मई को जारी कर दिया है। अब राज्य में 10वीं रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह इंतजार अब बस खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र बोर्ड मई के दूसरे सप्ताह में हाई स्कूल मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2026 की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in के साथ-साथ डायरेक्ट लिंक hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।
डिजिलॉकर और SMS के जरिए देख सकते हैं रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 10th 2026 की घोषणा हो जाने के बाद रिजल्ट एक्सेस करने के लिए छात्रों को अपने अपने रोल नंबर या सीट नंबर और माता के पहले नाम का इस्तेमाल करना होगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी जारी किए जाएंगे। साथ ही SMS के जरिए भी यह रिजल्ट उपलब्ध होगा।
कब आयोजित हुई थीं परीक्षा?
बता दें कि इस साल महाराष्ट्र में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से लेकर 18 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। इस दौरान परीक्षा सिर्फ सिंगल शिफ्ट (सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक) में ही आयोजित हुई थी। पिछले साल की तरह इस साल भी रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में ही आ सकता है। लास्ट ईयर यह रिजल्ट 13 मई को जारी हुआ था।
कैसे चेक करें Maharashtra Board 10th SSC Result 2026?
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर विजिट करें।
स्टेप 2. अब होम पेज पर दिए गए लिंक Maharashtra SSC Result 2025 पर क्लिक करें
स्टेप 3. इसके बाद लॉग इन करें और जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 4. अब अपना रिजल्ट चेक करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
