Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education आज यानी 8 मई को महाराष्ट्र बोर्ड SSC यानी कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम जारी करेगा। महाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार SSC Result 2026 दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, sscresult.mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक की कंप्लीट डिटेल यहां मिलेगी।

Maharashtra SSC Result 2026 LIVE Update Direct Link

बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले सुबह 11 बजे पुणे स्थित बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इस दौरान कुल पास प्रतिशत, डिवीजन-वाइज प्रदर्शन, टॉपर्स और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे।

Maharashtra SSC Result 2026 कहां चेक करें

छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

mahresult.nic.in

mahahsscboard.in

sscresult.mahahsscboard.in

sscresult.mkcl.org

IE Education Portal 

Maharashtra SSC Result 2026 ऐसे करें चेक

महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “SSC Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपना रोल नंबर/सीट नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करें।

स्टेप 4. इसके बाद “View Result” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका विषयवार रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

16 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 2026 में कुल 16,15,489 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 8,65,740 छात्र, 7,49,736 छात्राएं और 13 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल रहे। परीक्षा राज्यभर के 5,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

इन डिवीजनों में हुई थी परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा राज्य के कुल 9 डिवीजनों में आयोजित की गई थी, जिसमें मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और कोंकण शामिल थे।

रिजल्ट में मिलेगा नया QR Code Marksheet-Certificate

इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड छात्रों को नई संयुक्त मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट जारी करेगा। इसमें छात्र की फोटो और QR कोड आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम शामिल होगा। इससे कॉलेज एडमिशन और डिजिटल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसान होगी।

नंबर कम आने पर क्या करें?

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे मार्क्स वेरिफिकेशन और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद छात्र री-इवैल्यूएशन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।