महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने 08 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे नतीजे घोषित किए। इसी के साथ राज्य में करीब 16 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार खत्म हो गया जिन्होंने इस साल की SSC बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस साल 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और डायरेक्ट लिंक sscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस साल का पासिंग प्रतिशत

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट 2026 में इस साल कुल 92.09 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल की तुलना में कम हुआ है। लास्ट ईयर का पासिंग प्रतिशत 94.10 फीसदी था। इस हिसाब से अबकी बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम का पासिंग प्रतिशत 2 फीसदी के करीब कम हुआ है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले काफी अधिक है। इस साल लड़कियां 94.96 फीसदी पास हुई हैं जबकि लड़के 89.56 फीसदी पास हुए हैं।

Maharashtra Board SSC Result 2026: Direct Link

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।

स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर View SSC Result पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां अपना सीट नंबर और माता का नाम का नाम दर्ज कर View Result पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अगले स्टेप में आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

इन तरीकों से भी चेक किया जा सकता है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य तरीकों से भी चेक किया जा सकता है। छात्र अपने मोबाइल के जरिए SMS के तरीके से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके अलावा Maharashtra Board के मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।