महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज 2 मई 2026 को महाराष्ट्र बोर्ड HSC यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है और आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा।
छात्र अपना Maharashtra HSC Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org, hscresult.mahahsscboard.in और maharesult.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
Maharashtra Board HSC Result 2026: यहां चेक करें
maharesult.nic.in
hscresult.mkcl.org
mahahsscboard.in
hscresult.mahahsscboard.in
पहले बोर्ड की ओर से बताया गया था कि रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी होगा, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर अब 12 बजे रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी गई है।
ऐसे चेक करें Maharashtra HSC 12th Result 2026
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
स्टेप 2. HSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
maharesult.nic.in , Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 LIVE: रिज़ल्ट लिंक एक्टिव
hscresult.mahahsscboard.in और mahahsscboard.in पर रिज़ल्ट लिंक एक्टिव है। इसके अलावा, छात्र IE Education पर भी Maha बोर्ड Class 12th के रिज़ल्ट देख सकते हैं।
maharesult.nic.in , Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 LIVE: इन सब्जेक्टमें रहा 100 प्रतिशत रिजल्ट
100% पास दर वाले विषय
कुल 153 विषयों में से, जिनकी परीक्षा महा बोर्ड के कक्षा 12 के छात्रों ने दी थी, 26 विषयों में 100 प्रतिशत पास दर दर्ज की गई है।
maharesult.nic.in , Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 LIVE: स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत
स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत से पता चलता है कि साइंस स्ट्रीम में सफलता दर सबसे ज़्यादा, 96.44 प्रतिशत रही। इसके बाद कॉमर्स स्ट्रीम 87.03 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि वोकेशनल स्ट्रीम 82.64 प्रतिशत पर रही। आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत सबसे कम, 78.02 प्रतिशत रहा। ITI में पास प्रतिशत 81.78 प्रतिशत रहा।
maharesult.nic.in , Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 LIVE: लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से आगे
सभी डिविज़नल बोर्ड में, लड़कियों का पास प्रतिशत 93.15% रहा, जबकि लड़कों में यह 86.80% रहा। इस तरह लड़कियां 6.35 प्रतिशत अंकों से आगे रहीं।
maharesult.nic.in , Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 LIVE: कोंकण संभाग सबसे आगे
कोंकण संभाग ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है, जहाँ 94.14 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसके विपरीत, लातूर संभाग का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जहाँ उत्तीर्ण प्रतिशत 84.14 प्रतिशत दर्ज किया गया।
maharesult.nic.in , Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी
महाराष्ट्र HSC का नतीजा घोषित कर दिया गया है, जिसमें कुल पास प्रतिशत 89.79 रहा। परीक्षा के लिए कुल 14,44,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 14,33,058 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों में से 12,86,843 छात्र सफल रहे। पिछले साल, कुल पास प्रतिशत 91.88 प्रतिशत था, जो इस साल से ज़्यादा था
maharesult.nic.in , Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र HSC परिणाम की वेबसाइटें कौन सी हैं?
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं रिजल्ट 2026 को इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
– mahahsscboard.in
– hscresult.mkcl.org
– education.indianexpress.com
– results.digilocker.gov.in
maharesult.nic.in , Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 LIVE: पिछले कुछ वर्षों के परिणाम की तारीखें
2026: 2 मई
2025: 5 मई
2024: 22 मई
2023: 25 मई
2022: 8 जून
2021: 3 अगस्त
2020: 16 जुलाई
Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 maharesult.nic.in LIVE: पिछले साल क्या रहा रिजल्ट
पिछले साल महाराष्ट्र HSC परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 91.88% दर्ज किया गया था। साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 97.35% सफलता हासिल की थी। कॉमर्स में 92.68%, वोकेशनल में 83.26% और आर्ट्स में 80.52% छात्र पास हुए थे। इस आंकड़े से साफ है कि साइंस स्ट्रीम लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। इस बार भी छात्र उम्मीद कर रहे हैं कि रिजल्ट बेहतर रहेगा। बोर्ड द्वारा आज जारी होने वाले आंकड़े यह बताएंगे कि 2026 में कौन सी स्ट्रीम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 maharesult.nic.in LIVE: रिजल्ट के साथ क्या मिलेगी जानकारी
MSBSHSE बोर्ड सुबह 11 बजे पुणे कार्यालय से HSC रिजल्ट 2026 की आधिकारिक घोषणा करेगा। इस दौरान कुल पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन, स्ट्रीम वाइज रिजल्ट और टॉप प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक दोपहर 12 बजे सक्रिय किया जाएगा। पहले बोर्ड ने 1 बजे रिजल्ट जारी होने की बात कही थी, लेकिन अब वेबसाइट पर 12 बजे का समय दिया गया है। इसलिए छात्र तय समय पर लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 maharesult.nic.in LIVE: स्लो हो सकती है रिजल्ट वेबसाइट
रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार मुख्य वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो जाता है, ऐसे में अन्य वैकल्पिक वेबसाइटों का उपयोग करना बेहतर रहेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी अनधिकृत लिंक पर क्लिक न करें। केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करें ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 maharesult.nic.in LIVE: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और मांग गई जानकारी के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 maharesult.nic.in LIVE: कहां मिलेगा रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र mahahsscboard.in, maharesult.nic.in, hscresult.mkcl.org और hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इस साल लाखों छात्रों को अपने 12वीं परिणाम का इंतजार है। बोर्ड ने छात्रों से केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।
Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 maharesult.nic.in LIVE: जारी होने वाला है रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड HSC 12वीं रिजल्ट 2026 आज 2 मई को जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट से जुड़े मुख्य आंकड़े जारी करेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा।
