महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने HSC यानी कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम की घोषणा कर दी है। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अपनी उपस्थित दर्ज कराई थी वह रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in और डायरेक्ट लिंक hscresult.mahahsscboard.in पर विजिट करें। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।
Maharashtra HSC 12th Result 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का पासिंग प्रतिशत
इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 50,876 रिपीट (सप्लीमेंट्री) स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था। इनमें से 50,346 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी जिसमें से 18,349 पास हुए, जिससे ओवरऑल पास परसेंटेज 36.44 परसेंट रहा।
Maharashtra HSC 12th Result 2026 LIVE: इस साल की ओरिजनल मार्कशीट और डिग्री एक ही होगी
इस साल से महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की ओरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट को एक ही डॉक्युमेंट में बनाया जाएगा। नई A4 साइज की मार्कशीट में पहली बार स्टूडेंट की फोटो होगी। साथ ही स्टेट बोर्ड के ऑफिशियल ऐप से तुरंत वेरिफिकेशन के लिए एक यूनिक QR कोड भी होगा। रिजल्ट आने के 15 दिनों के अंदर यूनिफाइड मार्कशीट स्टूडेंट्स को उनके जूनियर कॉलेजों के जरिए बांटी जाएगी।
Maharashtra HSC 12th Result 2026 LIVE: 26 विषयों में स्टूडेंट्स को मिले पूरे 100 मार्क्स
इस साल महाराष्ट्र बोर्ड क्लास 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्टूडेंट्स ने कुल 153 सब्जेक्ट्स में से 26 सब्जेक्ट्स में 100% पास रेट दर्ज किया है। यह अलग-अलग स्ट्रीम्स में कई स्पेशल सब्जेक्ट्स में छात्रों के मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है।
Maharashtra HSC 12th Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और डायरेक्ट लिंक hscresult.mahahsscboard.in पर परिणाम चेक किया जा सकता है।
Maharashtra HSC 12th Result 2026 LIVE: उमंग ऐप के जरिए भी मिलेगा रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स UMANG ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐप लॉग इन करने के बाद, उन्हें महाराष्ट्र बोर्ड सर्विसेज सर्च करनी होंगी। वहां HSC रिजल्ट 2026 चुनना होगा, और जरूरी क्रेडेंशियल्स डालने होंगे। ऐसा करने के साथ ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
Maharashtra HSC 12th Result 2026 LIVE: एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना सीट नंबर बताए गए फॉर्मेट में ऑफिशियल नंबर पर भेजना होगा। रिजल्ट की डिटेल्स SMS से भेजी जाएंगी, जिससे इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी एक्सेस मिल जाएगा।
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: लड़कियों ने मारी बाजी
लड़कियों ने एक बार फिर सभी डिवीजन बोर्ड में लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया। उनका पास परसेंटेज 93.15% रहा, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 86.80% रहा है।
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: कोंकण डिवीजन ने किया बेस्ट प्रदर्शन
महाराष्ट्र का कोंकण जिला डिवीजन वाइज रिजल्ट में सबसे टॉप पर रहा है। कोंकण डिवीजन का रिजल्ट 94.14 फीसदी रहा है। वहीं लातूर में सबसे कम 84.14% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: लास्ट ईयर के मुकाबले घट गया पासिंग प्रतिशत
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 में कुल 89.79 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले पासिंग प्रतिशत में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। लास्ट ईयर महाराष्ट्र HSC के परीक्षा परिणाम में कुल 91.88 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। लास्ट ईयर 14,44,713 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से 14,33,058 ने परीक्षा दी, और 12,86,843 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत रहा ज्यादा
महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026 में अलग-अलग स्ट्रीम के पासिंग प्रतिशत पर नजर डालें तो पता चलता है कि साइंस स्ट्रीम में सबसे अधिक 96.44 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जबकि आर्ट्स में 78.02 परसेंट स्टूडेंट पास हुए हैं। कॉमर्स में 87.03 परसेंट रहा, जबकि वोकेशनल और ITI स्ट्रीम में क्रमशः 82.74 परसेंट और 81.78 परसेंट रहा।
Maharashtra Board HSC Result 2026 Out: जारी हो गया महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें इस साल का पासिंग प्रतिशत और Direct Link से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का लिंक हुआ एक्टिव
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: अभी वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक नहीं हुआ एक्टिव
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी ऑफिशल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह इंतजार करें।
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल कुल 89.79 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने में बस 10 मिनट का ही समय बचा है। रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in या hscresult.mkcl.org पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “HSC Examination March – 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना सीट नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करें।
स्टेप 4. यदि माता का नाम हॉल टिकट में दर्ज नहीं है, तो ‘XXX’ लिखें।
स्टेप 5. “View Result” पर क्लिक करें।
स्टेप 6. मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद इन क्रेडेंशियल की मदद से चेक करें परिणाम
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को रिजल्ट एक्सेस करने के लिए अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।
mahahsscboard.in, Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड ने परीक्षाएं कब आयोजित कीं?
इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड की HSC परीक्षाएँ 10 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गईं। परीक्षाओं का प्रैक्टिकल हिस्सा 23 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था।
mahahsscboard.in, Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड के रिज़ल्ट की तारीख और समय क्या है?
महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिज़ल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट से देखने और डाउनलोड करने की तारीख और समय 2 मई, 2026 को दोपहर 1:00 बजे है। बोर्ड सुबह 11 बजे रिज़ल्ट की स्थिति की घोषणा करेगा, जिसमें पास होने का प्रतिशत और डिवीज़न-वार रिज़ल्ट शामिल होगा। हालाँकि, बोर्ड की वेबसाइट पर यह बताया गया है कि रिज़ल्ट का लिंक दोपहर 12 बजे लाइव किया जाएगा।
mahahsscboard.in, Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: छात्रों के लिए सलाह
रिजल्ट वाले दिन कई छात्र तनाव और घबराहट महसूस करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि परिणाम को जीवन का अंतिम फैसला न मानें। यदि अंक उम्मीद से कम भी आएं, तो आगे कई अवसर उपलब्ध रहते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखना और सही दिशा में प्रयास जारी रखना ही सफलता की कुंजी है। सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी होगा, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक और प्रक्रिया यहां मिलेगी।
mahahsscboard.in, Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिन
महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए 2 मई बेहद महत्वपूर्ण दिन है। दोपहर 1 बजे रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि धैर्य रखें और बार-बार पेज रिफ्रेश करने से बचें। यदि वेबसाइट धीमी चले तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। DigiLocker भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Maharashtra HSC Result 2026 mahahsscboard.in LIVE: रिजल्ट के बाद बनाएं आगे का प्लान
रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र अपने भविष्य को लेकर निर्णय लेंगे। कुछ छात्र उच्च शिक्षा चुनेंगे, तो कुछ प्रोफेशनल कोर्स या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटेंगे। HSC रिजल्ट केवल अंक नहीं, बल्कि करियर की नई शुरुआत भी है। इसलिए छात्रों को धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ अपने परिणाम का सामना करना चाहिए।
Maharashtra HSC Result 2026 mahahsscboard.in LIVE: पारदर्शी परीक्षा पर बोर्ड का जोर
महाराष्ट्र बोर्ड ने इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। CCTV निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई ने परीक्षा की विश्वसनीयता बढ़ाई है। बोर्ड का मानना है कि निष्पक्ष परीक्षा से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और मेहनत का सही मूल्यांकन संभव होता है। यह कदम शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Maharashtra HSC Result 2026 mahahsscboard.in LIVE: कॉमर्स स्ट्रीम करियर विकल्प
कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए भी महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026 बेहद महत्वपूर्ण है। कॉमर्स छात्र CA, CS, B.Com और मैनेजमेंट कोर्स की ओर बढ़ते हैं, जबकि आर्ट्स छात्र BA, Journalism, Law और Civil Services की तैयारी करते हैं। अच्छे अंक इन छात्रों के लिए भविष्य के बेहतर अवसरों का रास्ता खोल सकते हैं।
Maharashtra HSC Result 2026 mahahsscboard.in LIVE: साइंस स्ट्रीम में छात्रों की संख्या
साइंस स्ट्रीम के सबसे अधिक 7.99 लाख छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा दी है। मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए यह रिजल्ट बेहद अहम है। अच्छे अंकों के आधार पर छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों में एडमिशन मिल सकता है। इसलिए साइंस छात्रों के लिए HSC रिजल्ट 2026 करियर की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव है।
Maharashtra HSC Result 2026 mahahsscboard.in LIVE: रिचेकिंग का विकल्प और प्रक्रिया
महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। यदि किसी छात्र को अपने अंकों पर संदेह है, तो वह बोर्ड की आधिकारिक प्रक्रिया के तहत पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।
Maharashtra HSC Result 2026 mahahsscboard.in LIVE: ऑनलाइन मिलेगी प्रोविजनल मार्कशीट
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्रों को मूल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। कॉलेज एडमिशन और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए ओरिजिनल मार्कशीट की आवश्यकता होती है। इसलिए ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद स्कूल से संपर्क बनाए रखें। मार्कशीट में किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें।
Maharashtra HSC Result 2026 mahahsscboard.in LIVE: रिजल्ट सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर
महाराष्ट्र बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही देखें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी लिंक से बचें। कई बार फर्जी वेबसाइट छात्रों की जानकारी चुरा सकती हैं। इसलिए mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.org जैसे आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। सावधानी से रिजल्ट चेक करना बेहद जरूरी है।
Maharashtra HSC Result 2026 mahahsscboard.in LIVE: पिछले साल किसका प्रदर्शन बेहतर रहा
पिछले वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड HSC परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 91.88% रहा था। यह उससे पिछले वर्ष के 93.37% से थोड़ा कम था। हालांकि छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.54% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.51% दर्ज किया गया था। इस साल भी छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
