महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने शनिवार (02 मई 2026) को महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी। बोर्ड के चेयरमैन त्रिगुण कुलकर्णी ने पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी किए। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने क्लास 12वीं की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट और डायरेक्ट लिंक hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अपना सीट नंबर और अपनी माता जी के नाम का उपयोग करना होगा।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

बता दें कि इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 89.79% बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी कम है। लास्ट ईयर 91.88% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी। लास्ट ईयर महाराष्ट्र HSC के परीक्षा परिणाम में कुल 91.88 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। लास्ट ईयर 14,44,713 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से 14,33,058 ने परीक्षा दी, और 12,86,843 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।

Maharashtra Board HSC Result 2026 Out: जारी हो गया महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें इस साल का पासिंग प्रतिशत और Direct Link से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता महाराष्ट्र बोर्ड

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को टॉपर्स की सूची का भी इंतजार होगा, लेकिन आपको बता दें कि हेल्थी कॉम्पीटिशन के लिए महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर्स सूची जारी नहीं करता है। महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर्स लिस्ट की जगह कुल पास परसेंटेज और स्ट्रीम-वाइज़ डेटा सहित कंसोलिडेटेड स्टैटिस्टिक्स जारी करता है।

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2026: स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

डिवीजनपास प्रतिशत
कोंकण94.14%
कोल्हापुर93.64%
मुंबई92.93%
छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद)92.24%
अमरावती91.43%
पुणे91.32%
नासिक91.31%
नागपुर90.52%
लातूर84.14%

लड़कियों ने मारी बाजी

लड़कियों ने एक बार फिर सभी डिवीजन बोर्ड में लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया। उनका पास परसेंटेज 93.15% रहा, जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 86.80% रहा है।

कहां- कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और डायरेक्ट लिंक hscresult.mahahsscboard.in के अलावा हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भीअपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ सकती है। साथ ही डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देखा जा सकता है।