महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने मंगलवार (14 जुलाई 2026) को SSC (10वीं) और HSC (12वीं) क्लास की सप्लीमेंट्री बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जून-जुलाई में आयोजित की गई सप्लीमेंट्री परीक्षा में जिन स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
इन क्रेडेंशियल के जरिए चेक करें रिजल्ट
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड ने SSC सप्लीमेंट्री एग्जाम 16 से 30 जून, 2026 तक और HSC सप्लीमेंट्री एग्जाम 16 जून से 8 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित किए थे। इन परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव किया जा चुका है। स्टूडेंट् रिजल्ट रिजल्ट देखने और ऑनलाइन मार्कशीट की एक कॉपी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करें।
Maharashtra HSC and SSC Supplementary results 2026: How to Download Scorecard?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम चेक करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर विजिट करें।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर HSC Examination June – 2026 Result या फिर SSC Examination June – 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना सीट नंबर और अपनी माता का नाम वहां दर्ज कर View Result पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
मेन एग्जाम का रिजल्ट कैसा रहा था?
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का परिणाम मई में जारी हुआ था। 10वीं का रिजल्ट 08 मई को जबकि 12वीं का रिजल्ट 02 मई को जारी हुआ था। 10वीं की वार्षिक परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 के बीच 5,111 सेंटर्स पर ऑफलाइन मोड में हुई थी। 10वीं में इस साल कुल 92.09 फीसदी बच्चे पास हुए थे। वहीं 12वीं में कुल 89.79 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। इसमें से जो स्टूडेंट पास नहीं हुए थे उन्होंने सप्लीमेंट्री एग्जाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
