Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 Direct Link: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज यानी 2 मई 2026 को कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। बोर्ड सुबह 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी करेगा, जबकि छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक दोपहर 1 बजे से एक्टिव होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org, hscresult.mahahsscboard.in और maharesult.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इस साल करीब 15.32 लाख छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड HSC परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 LIVE Update
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र इन वेबसाइट्स पर विजिट कर सकते हैं।
mahahsscboard.in
hscresult.mkcl.org
hscresult.mahahsscboard.in
maharesult.nic.in
इसके अलावा IE Education Portal पर भी रिजल्ट लिंक दोपहर 1 बजे लाइव किया जाएगा।
Maharashtra Board HSC Result 2026: कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं>
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “HSC Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
महाराष्ट्र बोर्ड HSC परीक्षा 2026 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम योग्यता) और सभी विषयों को मिलाकर कुल 35% एग्रीगेट प्राप्त करना जरूरी है।
इस साल मार्कशीट में बड़ा बदलाव
साल 2026 से महाराष्ट्र बोर्ड ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट को एक ही डॉक्यूमेंट में मर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों की फोटो एम्बेडेड होगी और
एक यूनिक QR Code दिया जाएगा इस QR कोड के जरिए स्टेट बोर्ड की आधिकारिक ऐप से तुरंत सत्यापन संभव होगा। यह बदलाव पहली बार लागू किया जा रहा है।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस वर्ष कुल 15,32,487 छात्रों ने HSC परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिसके स्ट्रीम वाइज आंकड़े इस प्रकार हैं।
साइंस- 7,99,773 छात्र
आर्ट्स- 3,80,692 छात्र
कॉमर्स- 3,20,152 छात्र
वोकेशनलन- 27,378 छात्र
आईटीआई- 4,492 छात्र
रिजल्ट में चेक करें यह डिटेल
बोर्ड द्वारा जारी किया गया ऑनलाइन रिजल्ट केवल प्रोविजनल मार्कशीट होगा। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और प्रमाणपत्र बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करने होंगे।
यदि रिजल्ट में नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, स्कूल कोड, विषयवार अंक में कोई गलती हो, तो तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।
