लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के नए प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। वह 30 जून, 2026 को रिटायर हो रहे मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। वर्तमान में धीरज सेठ वाइस चीफ ऑफ आर्मी के पद पर तैनात हैं। धीरज सेठ पिछले 40 साल से आर्मर्ड कॉर्प्स से जुड़े सैन्य अधिकारी हैं। अपने सैन्य करियर में उन्होंने कई तरह के ऑपरेशनल, स्ट्रेटेजिक और लीडरशिप पोजीशन संभाली हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की एजुकेशन क्वालिफिकेशन

4 दशक सेना में अपनी सेवा देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सैन्य परिवार से ही ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी और इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून से पढ़ाई की। बाद में उन्होंने वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, महू में आर्मी वॉर कॉलेज और नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज में पढ़ाई की। इसके अलावा उन्होंने पेरिस में मशहूर कमांड एंड स्टाफ कोर्स में भी हिस्सा लिया और यूनाइटेड स्टेट्स में इंटरनेशनल डिफेंस एक्विजिशन मैनेजमेंट कोर्स भी किया है।

मोदी सरकार को 73 पूर्व नौकरशाहों का ओपन लेटर, बोले- बार-बार की चूकों से शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर, शिक्षा मंत्री की जवाबदेही पर उठाए सवाल

करियर और अचीवमेंट

धीरज सेठ 1986 में आर्मर्ड कोर में शामिल हुए थे। उनका करियर सेकंड लांसर्स (गार्डनर हॉर्स) में शुरू हुआ था। इन सालों में उन्होंने रेगिस्तानी सेक्टर में एक आर्मर्ड रेजिमेंट, वेस्टर्न थिएटर में एक आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में एक काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स की कमान संभाली। बाद में उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली जो आर्मी के बड़े स्ट्राइक फॉर्मेशन में से एक है।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अपने सैन्य करियर के दौरान कई बड़े मेडल मिले हैं। 2025 में उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, 2026 में उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 2022 में अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। उनके पिता लेफ्टिनेट जनरल (रि) कृष्ण मोहन सेठ 1997 में सेना से एडजुटेंट जनरल के पद से रिटायर हुए थे।

अप्रैल 2026 में आर्मी स्टाफ के वाइस चीफ बनने से पहले उन्होंने साउथ वेस्टर्न कमांड और साउथर्न कमांड दोनों के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर काम किया। इससे वे दो ऑपरेशनल आर्मी कमांड को कमांड करने वाले कुछ ऑफिसर में से एक बन गए।
उन्होंने दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के तौर पर भी काम किया और आर्मी के खास स्ट्राइक फॉर्मेशन में से एक XXI कॉर्प्स को कमांड किया।