Manabadi AP Inter Results 2018: BIEAP प्रथम वर्ष परीक्षा के परिणाम जल्द, ऐसे करें चेक
Manabadi Inter Results 2018, BIEAP AP Intermediate Results 2018: परीक्षा में लगभग 5 लाख छात्र सम्मिलित हुए थे। आइए जानते हैं नतीजे चेक करने का तरीका। रिजल्ट देखने के लिए लॉगइन करें www.bieap.gov.in, www.manabadi.co.in, www.manabadi.com पर।

Manabadi AP Inter Result 2018: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड प्रथम वर्ष परीक्षा के परिणाम शुक्रवार (13 अप्रैल) को जारी कर देगा। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे करेगा।आपको बता दें द्वितीय वर्ष परीक्षा के नतीजे गुरुवार यानी 12 अप्रैल दोपहर 3 बजे जारी कर दिए थे। वेबसाइट www.indiaresults.com के मुताबिक, प्रथम वर्ष परीक्षा के नतीजे कल यानी 13 अप्रैल दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे। जनरल और वोकेशनल, दोनों प्रोग्राम्स के छात्र अपने रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। BIEAP प्रथम वर्ष परीक्षा 28 फरवरी से 17 मार्च 2018 के बीच आयोजित हुई थी। परीक्षा में लगभग 5 लाख छात्र सम्मिलित हुए थे। आइए जानते हैं नतीजे चेक करने का तरीका। रिजल्ट देखने के लिए लॉगइन करें www.bieap.gov.in पर।
Manabadi AP Inter 1st Year Results 2018 LIVE
वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपको रोल नंबर और मांगी गई अन्य डिटेल्स भरनी होंगी। डिटेल्स सब्मिट करते नतीजे खुल जाएंगे। डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें। आपको बता दें आधिकारिक वेबसाइट www.bieap.gov.in के अलावा आप www.indiaresults.com से भी नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई वेबसाइट्स पर भी आप नतीजे देख सकते हैं। इनमें examresults.ap.nic.in; results.cgg.gov.in; goresults.net; manabadi.com; manabadi.co.in; exametc.com; educationandhra.com अन्य वेबसाइट्स हैं।
SMS के जरिए रिजल्ट- एसएमएस पर रिजल्ट पाने के लिए आपको APGEN1<space>REGISTRATION NO- 56263 पर एसएमएस करना होगा। वहीं वोकेशनल उम्मीदवारों को APVOC1<space>REGISTRATION NO- 56263 नंबर पर सेंड करना होगा।
Manabadi TS Inter Results 2018 LIVE
ग्रेड्स- छात्रों के अंकों के आधार पर उन्हें ग्रेड्स मिलेंगे। 91 से 100 मार्क्स प्राप्त करने वालों को A1 ग्रेड मिलेगा। इसके बाद 81-90 के बीच ग्रेड A2; 71-80 के बीच ग्रेड B1; 61-70 के बीच ग्रेड B2; 51-60 के बीच ग्रेड C1; 41-50 के बीच ग्रेड C2; होगा। BIEAP या बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश की स्थापना 1971 में हुई थी। BIEAP राज्य की शिक्षा व्यवस्था नियंत्रित करता है। सिलेबस तैयार करना, परीक्षाएं आयोजित करना, कॉलेजों को एफिलेशन देना, यह सब बोर्ड की प्रमुख जिम्मेदारियां हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।