केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए आयोजित हुई टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित इस परीक्षा में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। टियर 1 परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट टियर 2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। टियर 2 एग्जाम का शेड्यूल भी 28 फरवरी यानी आज जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 मार्च से लेकर 31 मार्च 2026 तक आयोजित होगी।

इन क्रेडेंशियल से चेक करें रिजल्ट

टियर 1 परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। लॉग इन करने के बाद ही स्टूडेंट टियर 2 परीक्षा के लिए अपने क्वालीफिकेशन की स्थिति को जान पाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया देशभर के स्कूलों में शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

Sainik School Result 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के टॉपर्स की सूची, कक्षा 9 के लिए यूपी के साहिल को पहला स्थान

KVS-NVS Tier 1 Result 2026: ऐसे करें चेक

टियर 1 परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर Employment (रोजगार) सेक्शन में Results/Misc/Answer Keys लिंक पर क्लिक करें।

अब 28 फरवरी की तारीख वाले Link to view score of Tier I examination and status of shortlisting for Tier II examination under Advt No. 01/2025 लिंक के सामने view link पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट का डायरेक्ट पेज ओपन हो जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें।

लॉग इन करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

टियर 2 एग्जाम का पूरा पोस्ट वाइज शेड्यूल देखें

परीक्षा की तिथिशिफ्टपोस्ट का नाम
27 मार्च 2026सुबहप्राइमरी टीचर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट कमीश्नर, स्टेनोग्राफर-I
27 मार्च 2026दोपहरजूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, वाइस प्रेसिडेंट
28 मार्च 2026सुबहटीजीटी
28 मार्च 2026दोपहरपीजीटी, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), फाइनेंस ऑफिसर
29 मार्च 2026सुबहप्राइमरी टीचर (स्पेशल एजुकेटर), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, प्राइमरी टीचर (म्यूजिक), प्रिंसिपल
29 मार्च 2026दोपहरसीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
30 मार्च 2026सुबहलैब अटेंडेंट
30 मार्च 2026दोपहरस्टेनोग्राफर-II, जूनियर ट्रांसलेटर
31 मार्च 2026सुबहमल्टी टास्किंग स्टाफ