KVS Admission Result 2026-27: केंद्रीय केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 एडमिशन की लॉटरी रिजल्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहली प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट देख सकते हैं।
इन राज्यों में 10 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट
अभिभावकों को यह बात ध्यान रखनी होगी कि असम, केरल और पुडुचेरी के लिए रिजल्ट 10 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा।
KVS Result 2026 चेक करने की वेबसाइट
kvsangathan.nic.in
admission.kvs.gov.in
KVS Lottery Result 2026 कैसे चेक करें?
स्टेप 1. KVS की आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. “Class 1 Provisional Selection List 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3.अपना राज्य और शहर (Kendriya Vidyalaya) चुनें।
स्टेप 4. PDF खुलेगी जिसमें चयनित छात्रों की सूची होगी।
स्टेप 5. अपने बच्चे का नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें
जरूरी दस्तावेजों की सूची
चयनित छात्रों के अभिभावकों को समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए ये दस्तावेज जरूरी हैं:
जन्म प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
EWS/BPL प्रमाण पत्र
सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र (RTE के लिए)
जिन बच्चों का नाम लिस्ट में आया है उनके अभिभावकों को ध्यान रखना होगा कि समय पर दस्तावेज जमा नहीं करने पर सीट कैंसिल हो सकती है।
KVS Result Status का मतलब समझें
Selected- आपका बच्चा चयनित है, तुरंत स्कूल में रिपोर्ट करें
Waiting List (WL)- चयन की संभावना है, सीट खाली होने पर मौका मिलेगा
Post-Lottery Number- लॉटरी के बाद बच्चे की रैंक
अगली मेरिट लिस्ट कब आएगी?
दूसरी सूची: 16 अप्रैल 2026
तीसरी सूची: 21 अप्रैल 2026
अगर तीन सूची जारी होने के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो आगे भी लिस्ट जारी की जाएगी।
KVS Admission Process
KVS में कक्षा 1 में एडमिशन कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम से होता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। इसमें मुख्य कैटेगरी राइट टू एजुकेशन, सर्विस प्रायोरिटी और आरक्षित वर्ग शामिल हैं।
Balvatika Result भी जारी
KVS ने Balvatika एडमिशन रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। चयनित छात्रों को संबंधित स्कूल में जाकर एडमिशन कन्फर्म करना होगा।
