केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा सत्र 2026-27 के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब छात्रों और अभिभावकों को प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट का इंतजार है, जो अप्रैल में चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। जिन छात्रों ने बाल वाटिका 1, 2 और 3 के अलावा क्लास 1 के लिए आवेदन किया है, वह यहां जानें परिणाम जारी होने की संभावित तारीखों से लेकर अन्य जरूरी जानकारी।

पहली प्रोविजनल लिस्ट कब आएगी?

KVS द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बालवाटिका-1, बालवाटिका-2 और बालवाटिका-3 की पहली लिस्ट 8 अप्रैल 2026 को जारी होगी और क्लास 1 की पहली लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी होगी। असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव के कारण बालवाटिका और क्लास 1 की लिस्ट 10 अप्रैल 2026 को जारी होगी। इन लिस्ट में सेलेक्टेड और वेटिंग लिस्ट दोनों शामिल होंगी।

एडमिशन प्रक्रिया कैसे होगी?

एडमिशन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें RTE (Right to Education) कैटेगरी, सर्विस प्रायोरिटी कैटेगरी I और II और अन्य बची हुई सीटें शामिल होंगी।

दूसरी और तीसरी लिस्ट की डेट

अगर पहली लिस्ट के बाद सीटें खाली रहती हैं, तो सेकंड लिस्ट 16 अप्रैल 2026 और थर्ड लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी।

ऑफलाइन एडमिशन

यदि ऑनलाइन आवेदन पर्याप्त नहीं मिलते हैं, तो 21 अप्रैल 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके बाद 22 से 26 अप्रैल 2026 के बीच रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलेगी और 27 से 30 अप्रैल 2026 के बीच लिस्ट और एडमिशन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। यह प्रक्रिया RTE, SC, ST और OBC (NCL) कैटेगरी के लिए होगी।

अन्य क्लासेस के लिए अपडेट

बालवाटिका 2 और क्लास 2 से ऊपर के लिए प्रवेश प्रक्रिया की तारीखें इस प्रकार हैं।

एडमिशन: 2 से 8 अप्रैल 2026

लिस्ट जारी: 13 अप्रैल 2026

एडमिशन: 15 से 20 अप्रैल 2026

कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया की लेटेस्ट अपडेट

कक्षा 11 में एडमिशन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10 के रिजल्ट के बाद शुरू होगा। 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को रिजल्ट के 10 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन करना होगा और जिसके लिए 20 दिन के अंदर लिस्ट और एडमिशन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। अन्य छात्रों के लिए प्रवेश सीट उपलब्धता के आधार पर तय होगा।

कहां देखें KVS Admission Result 2026?

KVS ने निर्देश दिया है कि सभी स्कूल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज और और नोटिस बोर्ड पर पर लिस्ट जारी करेंगे।