Karnataka Board Exam 2027: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एसएसएलसी (कक्षा 10वीं) और 2nd पीयूसी (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं का संभावित टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, 12वीं की पहली परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2027 तक होगी, जबकि 10वीं की पहली परीक्षा 22 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए दूसरी परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। 12वीं की दूसरी परीक्षा 3 से 15 मई और 10वीं की दूसरी परीक्षा 24 से 31 मई 2027 तक प्रस्तावित है। फिलहाल यह टाइमटेबल अस्थायी है। बोर्ड ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य संबंधित लोगों से 22 अक्टूबर 2026 तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Karnataka Board Time Table 2027: महत्वपूर्ण तारीखें

Karnataka 2nd PUC Time Table 2027: 12वीं की परीक्षा कब से होगी?

कर्नाटक बोर्ड की 2nd PUC यानी कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा 27 फरवरी 2027 से शुरू होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 17 मार्च 2027 तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कर्नाटक बोर्ड 12वीं की पहली परीक्षा का विषयवार शेड्यूल

Karnataka SSLC Time Table 2027: 10वीं की परीक्षा 22 मार्च से

कक्षा 10वीं की SSLC पहली परीक्षा 22 मार्च 2027 से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक प्रस्तावित है। बोर्ड के कार्यक्रम में भाषा विषयों के साथ विज्ञान, गणित और सोशल साइंस जैसे मुख्य विषय शामिल हैं।

कर्नाटक बोर्ड 10वीं की पहली परीक्षा का विषयवार शेड्यूल

SSLC परीक्षा के लिए प्रथम भाषा, मुख्य विषय और जूनियर टेक्निकल स्कूल के विषयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक प्रस्तावित है। दूसरी और तीसरी भाषा की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।

सेकंड पीयूसी परीक्षा का शेड्यूल भी जारी

KSEAB ने उन विद्यार्थियों के लिए दूसरी परीक्षा की तारीखें भी प्रस्तावित की हैं, जिन्हें दूसरी परीक्षा में शामिल होना है।

2nd PUC Exam 2: 3 मई से 15 मई 2027

SSLC Exam 2: 24 मई से 31 मई 2027

Karnataka Board Time Table 2027 PDF: टाइमटेबल कैसे डाउनलोड करें?

कर्नाटक बोर्ड की 10वीं और 12वीं का टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1. KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर Latest Notifications सेक्शन खोलें।

स्टेप 3. SSLC या 2nd PUC Exam 1 अथवा Exam 2 के टाइमटेबल से संबंधित नोटिस खोजें।

स्टेप 4. अपनी कक्षा और परीक्षा के अनुसार PDF लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5. टाइमटेबल खुलने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6. विषयवार तारीखों और परीक्षा के समय को ध्यान से जांचें।

Karnataka SSLC Exam 1 Time Table 2027 PDF

Karnataka SSLC Exam 2 Time Table 2027 PDF

Karnataka 2nd PUC Exam 1 Timetable PDF

Karnataka 2nd PUC Exam 2 Timetable PDF