केरल में हायर सेकेंडरी फर्स्ट ईयर (प्लस वन) एग्जाम 2026 का रिजल्ट आज (15 जुलाई 2025) जारी किया जाएगा। राज्य में 5 मार्च से लेकर 27 मार्च 2026 के बीच पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की गई इस परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे वह रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर अपना परिणाम चेक व मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह रिजल्ट पहले जून के आखिरी सप्ताह में जारी होना था, लेकिन खाड़ी देशों की परीक्षा की वजह से रिजल्ट को 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
कहां-कहां चेक किया जा सकता है रिजल्ट?
केरल प्लस वन (11वीं) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा dhsekerala.gov.in और keralaresults.nic.in पर भी जारी होगा। एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, +1 का रिजल्ट 15 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था, लेकिन अभी फाइनल कंफर्मेशन का इंतजार कि रिजल्ट आज ही जारी किया जाएगा या नहीं। उस वक्त तो बोर्ड ने 15 जुलाई तक के रिजल्ट को स्थगित किया था। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रिजल्ट DigiLocker, PRD Live और Saphalam KITE मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकेगा।
4 लाख के करीब स्टूडेंट्स कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस साल DHSE केरल प्लस वन एग्जाम के लिए लगभग 4 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह परीक्षा 5 मार्च से लेकर 27 मार्च के बीच सिंगल शिफ्ट में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में जो छात्र उपस्थित हुए हैं उन्हें पास होने के लिए इवैल्यूएशन में थ्योरी के लिए 80 मार्क्स और इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल के लिए 20 मार्क्स लाने होंगे। कुल मिलाकर स्टूडेंट्स को पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। जो स्टूडेंट्स एक या उससे अधिक सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाते हैं उनके पास सेव ए ईयर (SAY) एग्जाम के लिए अप्लाई करने का मौका होगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?
केरल बोर्ड प्लस वन परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. स्टूडेंट सबसे पहले DHSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in, dhsekerala.gov.in या keralaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद एक्टिव केरल प्लस वन रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब साइन-इन पेज पर DHSE द्वारा जारी किए गए अपने प्लस वन एडमिट कार्ड के अनुसार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) डालें।
स्टेप 4. आगे बढ़ने के लिए सभी डिटेल्स सबमिट करें।
स्टेप 5. केरल प्लस वन रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करने के लिए ऊपर दाएं कोने पर ‘डाउनलोड’ आइकन का इस्तेमाल करें।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड हो जाने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें और फाइल को सेव कर लें।
